ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट और WWE फ्यूचर को लेकर बहुत बड़ा खुलासा

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के WWE फ्यूचर को लेकर लगातार बातें चल रही हैं।। WWE रेसलमेनिया 36 में वो मैकइंटायर के खिलाफ हार गए थे और इसके बाद टीवी पर नजर नहीं आए हैं। काफी समय हो गया है वो रिंग से दूर रहे हैं। PWInsider के अनुसार ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि लैसनर और WWE के बीच नई डील के लिए बात हो रही है। अभी ब्रॉक लैसनर पूरी तरह फ्री हैं और वो कहीं भी काम कर सकते हैं। वो UFC या AEW में कहीं भी जा सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE रॉ, 31 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की कब होगी वापसी?

वैसे ये बात सभी को पता था कि समरस्लैम में उनका अंतिम मैच तय किया गया था। और इसके बाद उऩका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। लेकिन महामारी की वजह से वो रेसलमेनिया के बाद से ही नजर नहीं आए हैं। अब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। वैसे भी लैसनर हमेशा मैच के हिसाब से कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं। समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी कर सभी को चौंका दिया है। लेकिन उससे ज्यादा चौंकाया पॉल हेमन ने। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में पॉल हेमन और रोमन रेंस साथ नजर आए।

पेबैक में ट्रिपल थ्रेट मैच रोमन रेंस, द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच हुआ था। रोमन रेंस अब नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं। इस दौरान उनके साथ पॉल हेमन भी थे। ये बात लगभग साफ हो गई है कि पॉल हेमन और रोमन रेंस आगे जाकर साथ काम करेंगे। अब इससे सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉक लैसनर को होगा। अगर पॉल हेमन पूरी तरह रोमन रेंस के साथ आ जाते हैं तो फिर अभी लैसनर की वापसी काफी मुश्किल नजर आ रही हैै। क्योंकि पॉल हेमन के बिना लैसनर काम नहीं कर पाएंगे।

विंस मैकमैहन के सबसे भरोसेमंद रेसलर ब्रॉक लैसनर हैं। हमेशा लैसनर का इस्तेमाल विंस ने बहुत ही अच्छे से किया है। फिलहाल रिपोर्ट के अनुसार अभी लैसनर से कंपनी द्वारा डील के लिए बात हो रही है। अब देखना होगा कि लैसनर आगे कॉन्ट्रेैक्ट साइन करते हैं या नहीं। अगर करते भी है तो कब तक करेंगे और कब उनकी वापसी होगी। फिलहाल उनकी वापसी भी संभव नहीं लग रही है। जब तक फैंस एरीना में वापस नहीं आ जाते हैं तब तक वो शायद ही रिंग में वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को झटका, WWE ने उनके पेज और मर्चेंडाइज को हटाकर सभी को चौंकाया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications