ब्रॉक लैसनर के दुश्मन की जल्द होगी WWE में एंट्री?

Enter caption

डेनियल कॉर्मियर MMA के बहुत बड़े स्टार हैं। वो पिछले हफ्ते ऑफिशियल तौर पर यहां से रिटायर हो चुके हैं। स्टीप मीओसिस से वो UFC 252 में हार गए थे। MMA में डेनियल का करियर खत्म हो गया है। सभी के मन में अब एक ही सवाल है क्या वो अब WWE में एंट्री करेंगे? डेनियल के ऊपर WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन की नजरें जरूर टिकी होंगी क्योंकि वो बहुत बड़े सुपरस्टार हैं।WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने उन्हें UFC में मैच के लिए चैलेंज किया था। ये दोनों आमने सामने तो नहीं आए लेकिन दुश्मनी पक्की है। डेनियल भी कई बार कह चुके हैं कि वो ब्रॉक लैसनर का सामना WWE रिंग में करना चाहते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अपडेट, सैथ रॉलिंस ने दी धमकी, 11 सेकेंड में हारने वाले रेसलर का आया बयान

WWE की नजरें डेनियल कॉर्मियर पर

डेव मैल्टजर ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने खुलासा किया कि डेनियल को साइन करने के लिए WWE उत्सुक है। WWE ऑफिशियल ही नहीं बल्कि फॉक्स ने भी उन्हें साइन करने की दिलचस्पी दिखाई है। हाल ही में एक रिपोर्ट में ये भी खबर आई थी कि डेनियल के पास कोई टीवी डील आई है, जो उन्हें बहुत पैसा दे रहे हैं। डेनियल भी पहले ये कह चुके हैं कि वो WWE में आना चाहते हैं। WWE में कई बार वो आ चुके हैं। बैकस्टेज कई बार वो नजर आए है। UFC में उनका बहुत बड़ा नाम है। WWE अगर उन्हें साइन करता है तो बिजनेस को बढ़ाने में डेनियल बहुत बड़ा काम कर सकते हैं।

डेव मैल्टजर ने एक बात और कही है कि UFC ने उन्हें पैसा दिया है। डेनियल को आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है। करीब दो साल पहले ब्रॉक लैसनर ने भी डेनियल को चैलेंज किया था। हालांकि वो UFC के लिए था। UFC में जिस तरह डेनियल का बहुत बड़ा नाम है वैसे ही WWE में लैसनर का बहुत बड़ा नाम है।

वैसे भी WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन की ऐसे सुपरस्टार्स पर हमेशा नजरेंं रहती हैं। वो पहले भी ये काम कर चुके हैं। कई फाइटर्स को वो रिंग में बुला चुके हैं। डेनियल अगर WWE की ओर रूख करते हैं तो फिर WWE को पैसा भी उन्हें बहुत देना पड़ेगा। फिलहाल इस बारे में WWE की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन ये बात तय है कि फ्यूचर में WWE रिंग में डेनियल जरूर नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 17 अगस्त, 2020

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications