पिछले कुछ दिनों से WWE में कुछ नियमों को तोड़ा जा रहा है। कई नियमों का यहां पर उल्लंघन हो रहा है। WWE हमेशा अपने नियमों के लिए सतर्क रहता है, फिर भी ये हो रहा है। इसमें ब्रॉक लैसनर(brock-lesnar), गोल्डबर्ग और मैट रिडल भी शामिल हैं। WWE नियम के मुताबिक अगर कोई भी सुपरस्टार किसी दूसरे सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन में शामिल नहीं है तो वो सोशल मीडिया पर उसके ऊपर अटैक नहीं कर सकता है। अगर WWE में मैच बिल्ड हो रहा है तब सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर सुपरस्टार्स हमला बोल सकते हैं। WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन और सिएम्पा के बीच इस समय सोशल मीडिया पर वार छिड़ा हुआ है। इस वजह से विंस मैकमैहन भी खुश नहीं है। ये भी पढ़ें:- 3 नए WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में सबको प्रभावित कियारेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के हालिया एपिसोड में इस नियम को लेकर डेव मैल्टजर ने बात की। जिसमें ये कहा गया कि ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के साथ अपने झगड़े को मैट रिडल बिना वजह प्रसारित कर रहे हैं। मैट रिडल अब मेन रोस्टर में स्मैकडाउन का हिस्सा बन चुके हैं। First this backstage confrontation with Goldberg, now last night's alleged backstage confrontation with Brock Lesnar.What are your opinions on Matt Riddle's social media comments about #Goldberg and Lesnar? Is he getting himself into trouble?#MattRiddle #BrockLesnar #Raw pic.twitter.com/mXB28vtEFd— WrestleNews365 (@365Wrestle) January 27, 2020मैट रिडल की WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग से लड़ाईमैट रिडल पिछले कई टाइम से WWE दिग्गज गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर को सोशल मीडिया पर टीज कर रहे हैं। और ये मैट रिडल के लिए सही नहीं है। मैल्टजर ने इस बात का खुलासा किया कि गोल्डबर्ग और लैसनर इससे काफी नाराज और और मैट रिडल के इस अव्यवसायिक नीति से दोनों मतलब नहीं रखते हैं। लैसनर और गोल्डबर्ग दोनों उन्हें ऐसा करने से मना कर चुके हैं। और इस बुरे व्यवहार से वो नाराज हैं।Bro Facts pic.twitter.com/AdqA52O1qz— matthew riddle (@SuperKingofBros) January 26, 2020रिडल अपने तरीके से गोल्डबर्ग और लैसनर के साथ सोशल मीडिया के जरिए मैच बिल्ड करना चाहते हैं लेकिन WWE का अभी इस बारे में दूर-दूर तक कोई प्लान नहीं है। लैसनर और गोल्डबर्ग अपना बिजनेस कर रहे हैं। लेकिन मैड रिडल अपना काम इस समय सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। मैट रिडल MMA बैकग्राउंड से आते हैं और इस वजह से भी वो ऐसा कर रहे हैं। लेकिन WWE में ऐसा नहीं होता है। मैट रिडल पिछले कई महीनों से गोल्डबर्ग और लैसनर को सोशल मीडिया के जरिए वार कर रहे हैं। इस बात से कई लोग खुश नहीं है। WWE में इस नियम को गलत माना जाता है। और अगर ये चीज ज्यादा होती है तो फिर इसके लिए सजा भी दी जाती है। मैट रिडल को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने पुश मिलने के पहले खराब बुकिंग का सामना किया