Stars Still Part WWE Fans May Forgotten: WWE में कई बार रेसलर्स स्टोरी के चलते या फिर किसी अन्य कारण से रिंग से दूर हो जाते हैं। चैड गेबल (Chad Gable) भले ही WWE के साथ काम करने पर शुक्रिया करते हैं, लेकिन वह भी एक समय पर रिंग से दूर हो गए थे, और फैंस उनके बारे में लगभग भूल गए थे। इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो अभी भी WWE का हिस्सा हैं लेकिन फैंस उनके बारे में भूल गए होंगे।#5 वैलहाला ने WWE रिंग से दूरी बनाई है View this post on Instagram Instagram Postवैलहाला ने WWE Raw के 19 फरवरी 2024 को हुए एपिसोड में एक Elimination Chamber क्वालीफाइंग लास्ट चांस बैटल रॉयल में हिस्सा लिया था, जिसको वह हार गई थीं। उन्होंने इसके बाद रिंग से दूरी बना ली थी और 28 नवंबर 2024 को एक बच्चे को जन्म दिया था। इस समय मैटरनिटी लीव पर चल रही वॉर रेडर्स ग्रुप मेंबर ने दो साल पहले ट्रिपल एच का शुक्रिया किया था। उन्हें आने वाले समय में फैंस ग्रुप के साथ जुड़ते हुए देख सकते हैं। वैलहाला वैसे भी बेहद कम लड़ती थीं, तो फैंस शायद उनके अब भी WWE के साथ होने की बात को भूल चुके होंगे।#4 टमीना अब भी WWE के साथ हैं लेकिन शायद किसी को यह याद नहीं होगा View this post on Instagram Instagram Post27 फरवरी 2023 को Main Event में मीचीन के हाथों हारने वाली टमीना इस समय WWE रिंग से दूर हैं। 2010 में वह द उसोज़ के साथ कंपनी का हिस्सा बनी थीं। अब डेढ़ दशक बाद भी उनका नाम कंपनी के एक्टिव रोस्टर में शामिल है। वह भी रोमन रेंस की तरह ही अनोआ'ई परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी किस्मत उतनी अच्छी नहीं रही है। यह देखना होगा कि जब वह वापस नजर आती हैं तो क्या धमाल करती हैं।#3 मेको सतोमुरा को WWE फैंस ने लंबे समय से रिंग में नहीं देखा है View this post on Instagram Instagram Postमेको सतोमुरा ने 2018 में हुए मे यंग क्लासिक के सेमीफाइनल में तब की WWE सुपरस्टार टोनी स्टॉर्म से मात पाई थी। वह NXT UK का हिस्सा थीं और ब्रांड की आखिरी विमेंस चैंपियन थीं। Roadblock 2023 में उनका टीवी पर कंपनी में आखिरी मुकाबला NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ के खिलाफ हुआ था, जिसमें चैंपियन ने उन्हें मात दी थी। वह अब भी एक्टिव हैं, और ऐसा संभव है कि एक आखिरी सफर के दौरान दोबारा WWE में वापसी कर लें।#2 WWE सुपरस्टार कियाना जेम्स अब भी कंपनी का हिस्सा हैं View this post on Instagram Instagram Postकियाना जेम्स ने मेन रोस्टर में मात्र दो ही मैच लड़े हैं। उन्होंने 3 जून 2024 को Raw में मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए नटालिया को हराया था। वहीं 17 जून 2024 को Money in the Bank क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच में वह हार गई थीं। इस समय वह पैर की चोट के चलते बाहर हैं। यह वजह हो सकती है कि WWE फैंस उनके बारे में भूल गए हो। कियाना में वह दमखम है कि वह किसी भी रेसलर को अच्छा कंपटीशन दे सकें। अब देखना होगा कि वह कब वापस आती हैं।#1 ब्रॉक लैसनर को भी WWE फैंस शायद भूल गए होंगेब्रॉक लैसनर आखिरी मैच में SummerSlam 2023 के दौरान कोडी रोड्स से हार गए थे। इसके बाद वह विवादों का हिस्सा बन गए, और तब से ही WWE टीवी से गायब हैं। ब्रॉक ने रोमन रेंस जैसे दिग्गज को भी मुश्किल में डाला है, और वैसे तो उनका काम ही उन्हें भूलने नहीं देता है, लेकिन समय के साथ कुछ भी हो सकता है। ऐसे में यह संभव है कि फैंस भूल गए हो, कि वो WWE का अभी भी हिस्सा हैं।