ब्रॉक लैसनर ने WWE को छोड़कर इस कंपनी के साथ डील साइन की?

Enter caption

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। EA ने एक खबर का खुलासा किया है। जिसमें UFC 4 वीडियो गेम के लिए ब्रॉक लैसनर के अलग कैरेक्टर के दिखाया गया है। इसमें जो गेम दिखाया गया है उसमें ब्रॉक लैसनर के अलावा अस्कर असकारो और जेनिफर माई है। ये एक बड़ी खबर है। और ऐसा लग रहा है कि WWE ने अलग कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है कि लैसनर ने या तो UFC और या फिर इलेक्ट्रॉनिक ऑर्ट्स ऑफ गेम के साथ डील कर ली है। रेसलमेनिया 36 के बाद लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। लैसनर अब फ्री एजेंट है। लैसनर का अगला कदम क्या होगा इसे लेकर कोई भी खबर अभी तक नहीं आई है।

कब WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी होगी? क्या वो UFC में जाएंगे? ये बहुत बड़े सवाल सभी के दिमाग में चल रहे हैं। UFC लैजेंड ने हाल ही में कहा था कि हम सभी को अब ब्रॉक लैसनर को UFC में देखने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। जोन जॉन्स के साथ ब्रॉक लैसनर का यहां पर मैच हो सकता है। ब्रॉक लैसनर की उम्र यहां पर महत्व नहीं रखती है। विंस मैकमैहन के दिमाग में भी ये सब बातें होंगी। अभी के हालात पर ब्रॉक लैसनर को कोई बड़ी डील विंस मैकमैहन नहीं दे पाएंगे।

पॉल हेमन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रॉक लैसनर जो चाहें वो कर सकते हैं। सभी लोग ब्रॉक लैसनर के अगले कदम को देखने के लिए बेकरार है। विंस मैकमैहन भी ब्रॉक लैसनर के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर बात करना चाहते हैं। WWE में वापसी के लिए ब्रॉक लैसनर का ये सही वक्त है। ब्रॉक लैसनर इस समय फ्री एजेंट है। ब्रॉक लैसनर किसी भी बड़े ऑफर को लेने के लिए इस समय तैयार है। WWE में आना ब्रॉक लैसनर के लिए सेफ है। वहीं UFC थोड़ा कठिन ब्रॉक लैसनर के लिए रहेगा। अब ब्रॉक लैसनर क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता है। लेकिन ब्रॉक लैसनर के ऊपर सभी की नजरें इस समय है।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?