WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर के लिए बनाए गए सबसे बड़े चौंकाने वाले प्लान का हुआ खुलासा

कुछ महीने पहले WWE ने ब्रॉक लैसनर की मर्चेंडाइज को अपनी वेबसाइट से हटा दिया। बाद में पता चला था कि ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। WWE ने रेसलमेनिया के बाद ब्रॉक लैसनर को ब्रेक दिया है और उन्होंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। ब्रॉक लैसनर के प्लान को लेकर अब नई जानकारी आ रही है।

Ad

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

ब्रॉक लैसनर को लेकर प्लान

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार WWE के पास बीस्ट के लिए बड़े प्लान्स थे। लार्स सुलिवन का डेब्यू प्लान कर लिया गया था। द फ्रिक का सामना मेन रोस्टर कॉल अप पर ब्रॉक लैसनर से होने वाला था। ये प्लान अब आगे जाकर संभव हो सकता है। यानि की ब्रॉक लैसनर का सामना अब आगे जाकर लार्स सुलिवन के साथ हो सकता है। अब ब्रॉक लैसनर की वापसी भी जल्द हो सकती है।

मेन रोस्टर में ब्रॉक लैसनर के साथ लार्स सुलिवन की मुकाबले की तैयारी हो रही है। साल 2019 में रॉ मेन रोस्टर में लार्स सुलिवन के डेब्यू की तैयारी थी लेकिन सुलिवन को इंजरी आ गई थी। इसके तीन महीने बाद मेन रोस्टर में फिर लार्स सुलिवन ने डेब्यू कर कर्ट एंगल को अपना शिकार बनाया था। बाद में स्मैकडाउन में सुलिवन को ड्राफ्ट कर दिया गया। वहां लूचा हाउस पार्टी के साथ उनकी फ्यूड शुरू हुई थी। लेकिन मिड 2019 के टाइम पर उनकी घुटने में चोट लग गई थी। और फिर वो एक्शन से बाहर हो गए थे।

इस हफ्ते स्मैकडाउन में लार्स सुलिवन ने करीब एक साल बाद वापसी की है। मिज, जैफ हार्डी और मैट रिडल के ऊपर लार्स सुलिवन ने वापसी कर अटैक किया। फैंस अब उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित है। रेसलमेनिया 36 में अंतिम बार WWE टीवी पर ब्रॉक लैसनर दिखाई दिए थे। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ वो अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। सिर्फ पांच मिनट में ब्रॉक लैसनर यहां हार गए थे।

ब्रॉक लैसनर का WWE में बहुत बड़ा नाम है। 504 दिन तक यूनिवर्सल चैंपियन वो रहे थे। ये एक रिकॉर्ड कायम उन्होंने किया था। ब्रॉक लैसनर के साथ अब पॉल हेमन भी नहीं है। पॉल हेमन अब रोमन रेंस के साथ आ गए है। ब्रॉक लैसनर को लेकर काफी बड़ा प्लान WWE ने तैयार किया है। अब देखना होगा कि कब ब्रॉक लैसनर की वापसी होगी और उनके किसके साथ मुकाबला होगा। लेकिन फिलहाल रिपोर्ट के अनुसार लार्स सुलिवन के साथ उनका मुकाबला हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE: 9 अक्टूबर, 2020

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications