ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की WWE में वापसी को लेकर अभी संशय बरकरार है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 36 में अंतिम बार वो WWE में नजर आए थे। पिछले साल ही लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। काफी लंबे समय बाद लैसनर अब नजर आए। "Bearded Butchers" को लैसनर ने ज्वाइन किया और यहां उन्होंने बूटचेरिंग टैकनीक दिखाई। लैसनर का ये अंदाज काफी खास लग रहा है और उनके लुक में भी काफी बदलाव नजर आया। ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज ने कहा 'अलविदा', रोमन रेंस का 3 दुश्मनों से होगा मैच, जॉन सीना को लेकर अहम खुलासाBrock Lesnar joins the Bearded Butchers! The bonds of butchering are what brought the Beast to spend a few days honing his butchering skills as we showcased techniques and tricks for this Viking. Full video coming to YouTube so stay tuned!!! @HeymanHustle #brocklesnar #ufc #wwe pic.twitter.com/A485mPXcC1— BeardedButcherBlend (@_Beardedbutcher) July 12, 2021WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर अलग लुक में नजर आएBearded Butchers क्रेस्टन,ओहियो में स्थित है। 23 जुलाई को ब्लू ब्रांड का एपिसोड यहां होने वाला है। लैसनर को लेकर इससे पहले खबर आई थी कि वो कनाडा में है लेकिन अब वो ओहियो में पाए गए। उम्मीद लगाई जा रही है कि लैसनर जल्द ही WWE में वापसी करेंगे। ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank में रोमन रेंस ने भारतीय सुपरस्टार का किया था बहुत ही बुरा हाल, खतरनाक स्पीयर देकर किया था 'अधमरा'अगले हफ्ते से WWE में लाइव क्राउड की वापसी हो जाएगी। लैसनर की वापसी को लेकर अभी तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई। मैट मैन पॉडकास्ट ने हाल में खुलासा किया था कि Summerslam में लैसनर की एंट्री नहीं होगी। Relive @BrockLesnar and @Goldberg's #WrestleMania 33 collision, courtesy of @peacockTV and @WWENetwork. #UniversalTitle FULL MATCH ▶️ https://t.co/y6DMAa41oG pic.twitter.com/cZ0NbE3okG— WWE (@WWE) March 31, 2021ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: पूर्व सुपरस्टार की अनडिफिटेड स्ट्रीक नहीं तोड़ना चाहते थे गोल्डबर्ग, Roman Reigns के SummerSlam 2021 प्लान पर अपडेटलैसनर कब वापसी करेंगे ये किसी को नहीं पता लेकिन इस बार अलग अंदाज में वो नजर आए। फैंस ने शायद पहले कभी उन्हें ऐसे नहीं देखा। फैंस रिंग में लैसनर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लाइव क्राउड के आने के बाद ही लैसनर की वापसी के बारे में कुछ बातें क्लियर होंगी। फिलहाल लैसनर की नई तस्वीरों को देखकर फैंस को जरूर मजा आया होगा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!