6 महीने बाद ब्रॉक लैसनर का नया लुक सामने आया, बढ़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ कुछ ऐसे आए नजर

Enter caption

रेसलमेनिया 36 में अंतिम बार WWE टीवी पर ब्रॉक लैसनर नजर आए थे। WWE के इस सबसे बड़े इवेंट में ड्रू मैकइंटायर को ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया है। ये उम्मीद जताई जा रही है कि जब फैंस की एरीना में वापसी होगी तब ब्रॉक लैसनर अब नजर आएंगे।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिनके रिलेशन की शुरुआत WWE बैकस्टेज से हुई और 2 जिनकी ट्विटर से हुई

ब्रॉक लैसनर का नया लुक सामने आया

कई अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि UFC में अब ब्रॉक लैसनर जाने वाले हैं।हालांकि लैसनर का MMA में जाने के चांस काफी कम है। एक फैन ने हाल ही में उनकी तस्वीर ली है। इस तस्वीर में ब्रॉक लैसनर नए लुक में नजर आ रहे हैं। ये लुक काफी अलग लैसनर का नजर आ रहा है।

Enter caption

ब्रॉक लैसनर की वापसी WWE में कब होगी इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। कई अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि विंस मैकमैहन अब लैसनर को रेसलमेनिया 37 के टाइम पर वापस लाएंगे। ब्रॉक लैसनर इस समय फ्री एजेंट है। वो किसी और कंपनी को भी साइन कर सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी द रॉक ने जमकर तारीफ की और 2 जिनका मजाक बनाया

ब्रॉक लैसनर के साथ अब पॉल हेमन भी नजर नहीं आएंगे। पॉल हेमन इस समय रोमन रेंस के साथ है। हालांकि ब्रॉक लैसनर की वापसी कब होगी ये किसी को नहीं पता। सबसे बड़ी बात ये है कि ब्रॉक लैसनर के लिए WWE का प्लान अब क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। ब्रॉक लैसनर हमेशा चर्चा का विषय रहते हैैं। लैसनर का इंतजार पूरा यूनिवर्स कर रहा है लेकिन अभी उनकी वापसी संभव नहीं है। लैसनर का नाम बहुत बड़ा है। प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में उनका डंका बजता है। उनके आने से व्यूअरशिप भी बढ़ती है। रॉ को अभी लैसनर की सख्त जरूरत है। रॉ की व्यूअरशिप काफी कम इस समय चल रही है। कोई बड़ा सुपरस्टार वहां मौजूद नहीं है। ब्रॉक लैसनर के आने से कहीं ना कहीं व्यूअरशिप बढ़ जाएगी। विंस मैकमैहन को भी इस बात की काफी चिंता है। और उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द ब्रॉक लैसनर की वापसी WWE में होगी। अगले साल रॉयल रंबल में वो अब नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications