12 जुलाई को WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर(brock-lesnar) का जन्मदिन था। ब्रॉक लैसनर 43 साल के हो गए है। ब्रॉक लैसनर के जन्मदिन पर WWE यूनिवर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी। WWE सुपरस्टार्स ने भी ब्रॉक लैसनर को अपने अंदाज में विश किया। लेकिन WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने सोशल मीडिया पर दिल छू देने वाला मैसेज ब्रॉक लैसनर को दिया। ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में सबका ध्यान खींचाOn Brock Lesnar's birthday let's remember his first match back in WWE back in 2012 👀Although he lost to John Cena, the opening 30 seconds set the tone for the violence he would bring to the company 😳This match ruled. #ExtremeRules | July 19 | BT Sport Box Office pic.twitter.com/fGze4KfkRZ— WWE on BT Sport (@btsportwwe) July 12, 2020ब्रॉक लैसनर को किस अंदाज में विंस मैकमैहन ने बधाई दी?He’s been three-time Universal Champion, five-time WWE Champion, UFC champion and champion in the NCAA. There is only one like him in the world. Happy Birthday, @BrockLesnar! pic.twitter.com/6xPa6DZDvu— Vince McMahon (@VinceMcMahon) July 12, 2020ट्विटर के जरिए विंस मैकमैहन ने ब्रॉक लैसनर को शानदार अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर इस बात पर काफी तारीफ विंस मैकमैहन की हुई। वैसे भी विंस मैकमैहन बहुत भरोसा ब्रॉक लैसनर के ऊपर करते हैं। जब भी व्यूअरशिप को बढ़ाना होता है तो ब्रॉक लैसनर ने विंस मैकमैहन का साथ दिया है। WWE रेसलमेनिया 36 के बाद ब्रॉक लैसनर टीवी पर नजर नहीं आए है। रेसलमेनिया में लैसनर का मुकाबला मैकइंटायर से हुआ था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर की हार हुई थी। हाल ही में ये रिपोर्ट्स आई है कि समरस्लैम 2020 में ब्रॉक लैसनर की वापसी हो सकती है। अगस्त में समरस्लैम का आयोजन होगा। और इससे पहले ब्रॉक लैसनर रिंग में वापसी कर सकते हैं। समरस्लैम का आयोजन परफॉर्मेंस सेंटर से ही होगा। और इस शो को हिट कराने के लिए WWE ब्रॉक लैसनर का इस्तेमाल कर सकता है। फिलहाल ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर कोई पुख्ता अपडेट नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला मैकइंटायर के साथ हो सकता है। और अगर मैकइंटायर के साथ उनका मुकाबला नहीं हुआ तो फिर बॉबी लैश्ले के साथ लैसनर का मुकाबला हो सकता है। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि ब्रॉक लैसनर की वापसी कब होगी और किसके साथ उनकी फ्यूड शुरू होगी।ये भी पढ़ें:- WWE Extreme Rules के बारे में 3 बातें जो शायद ही किसी को पता होगी