WWE रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) के मेन इवेंट में रोमन रेंस(Roman Reigns) और सिजेरो(Cesaro) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। सिजेरो का ये पहला टाइटल शॉट था और काफी अच्छा परफॉर्म उन्होंने किया। रोमन रेंस को अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। दोनों के बीच काफी खतरनाक मैच हुआ था और दोनों ने जीत के लिए अपनी सभी हदें पार की। सिजेरो ने अपने प्रदर्शन से WWE फैंस को खुश कर दिया। हार के बाद ट्विटर पर सिजेरो ने अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी है। ये भी पढ़ें:4 महीने में पहली बार मौजूदा WWE चैंपियन की हुई करारी हार, दिग्गज ने पिन करते हुए रिंग में मचाया बवालरोमन रेंस से हार के बाद WWE सुपरस्टार सिजेरो ने कही बड़ी बातWWE सुपरस्टार रोमन रेंस के खिलाफ सिजेरो को हार का सामना तो करना ही पड़ा लेकिन अंत में जे उसो और सैथ रॉलिंस ने उनके ऊपर अटैक किया। सैथ रॉलिंस ने सिजेरो की चेयर से बहुत बुरी तरह पिटाई की। सिजेरो ने ट्विटर पर लिखा कि वो जीत के काफी करीब थे। ये भी पढ़ें:WWE को मिले नए चैंपियंस, रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को किया बुरी तरह धराशाई, शील्ड के पूर्व सदस्य ने मचाई तबाहीSo close— Cesaro (@WWECesaro) May 17, 2021मैच में सिजेरो की हालत बुरी हो गई थी और जे उसो ने आकर फिर सुपरकिक मारी। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने भी उनकी बुरी हालत कर दी थी। पिछले कुछ महीनों से सैथ रॉलिंस और सिजेरो की राइवलरी भी लगातार चल रही है। WrestleMania 37 में सिजेरो ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी और तब से लगातार रॉलिंस उनके ऊपर अटैक कर रहे हैं। सभी को लगा था कि इन दोनों की फ्यूड खत्म हो गई लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें:- WWE Raw के बेहद खराब एपिसोड के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए दी अपनी प्रतिक्रियाएंHell in a Cell अब WWE का अगला पीपीवी होने वाला है और सैथ रॉलिंस, सिजेरो का यहां मैच हो सकता है। रोमन रेंस का मैच वहीं जिमी उसो के साथ इस पीपीवी में हो सकता है। जिमी ने जब से वापसी की है तब से उनका व्यव्हार कुछ अच्छा नहीं रहा है। What has @WWERollins done?!?!#WMBacklash @WWECesaro pic.twitter.com/S8VqHVUVXk— WWE (@WWE) May 17, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।