रॉ में काफी अच्छे सैगमेंट हुए लेकिन जो सबसे यादगार था वो था शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट जिसमें NXT चैंपियन रिया रिप्ली ने उन्हें बीच में टोंक कर ये कहा कि शार्लेट उन्हें हराने में अबतक सफल नहीं हुई हैं। ये एक बड़ा चैलेंज और कदम था क्योंकि 10 बार विमेंस चैंपियन शार्लेट ने अबतक रिया को वाकई में नहीं हराया है।
शो के खत्म होते ही ये खबर आई कि शार्लेट इस हफ्ते NXT में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ये एक अच्छा तरीका है जिससे इस कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसको देखते हुए अब फैंस उत्सुक हैं कि वो शो में क्या करेंगी, और क्या इस चैलेंज को स्वीकार करके वो रेसलमेनिया से जुडी कहानी शुरू करेंगी।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोट से उबर कर रिंग में धमाकेदार वापसी की
इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि वो इस एंट्री के साथ क्या कर सकती हैं:
#5 चैलेंज को अस्वीकार करना
अगर शार्लेट शो में आकर ये कहें कि उन्हें किसी को, खासकर रिया को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है तो उससे कहानी में एक ट्विस्ट आ जाएगा। फैंस अबतक ये नहीं जान पाए हैं कि शार्लेट रॉ या स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन में से किसको चैलेंज करेंगी और ऐसे में NXT विमेंस चैंपियन से चैलेंज मिलना काफी बड़ी बात है। हम सब जानते हैं कि रेसलिंग में शार्लेट ने एक अलग मुकाम बनाया है तो वहीं रिया भी रिंग में काफी अच्छा प्रदर्शन करती आईं और कर रही हैं। ऐसे में दोनों के बीच की लड़ाई काफी धमाकेदार होगी और फैंस को ये काफी पसंद आनेवाली है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं