WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार ने जताई निराशा, WrestleMania 37 को मिस करने का है मलाल

शार्लोट फ्लेयर
शार्लोट फ्लेयर

WWE रॉ (Raw) सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने स्वीकार किया है कि रेसलमेनिया 37 (WrestleMania 37) के लिए कार्ड से बाहर होने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कि वह "तबाह" हो गई हैं।

35 वर्षीय सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर इस साल के इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में लेसी इवांस का सामना करने वाली थी। हालांकि, इवांस की वास्तविक जीवन में प्रेगनेंसी और छुट्टी पर जाने के बाद शार्लेट फ्लेयर का WrestleMania 37 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया।

यह भी पढ़ें: WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर अहम अपडेट सामने आया, फैंस को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

Sports Illustrated से बात करते हुए फ्लेयर ने WrestleMania 37 में बियांका ब्लेयर द्वारा साशा बैंक्स को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुझे ऐसा लगा जैसे कि मैं तबाह हो गई हूं। यह बिल्कुल आसान नहीं था। WrestleMania ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌को मिस करना मुश्किल था। WrestleMania को मिस करने से जितना दुख हुआ, साशा को देखना और उन्हें सफल होते देखना अद्भुत था। उन्हें मेन इवेंट का हिस्सा बनते देखना बहुत मजेदार था, और बियांका ब्लेयर का प्रदर्शन भी शानदार था। इसलिए मैं साशा और बियांका दोनों के लिए खुश थीं।

शार्लेट फ्लेयर इससे पहले 2016 और 2020 के बीच हर WrestleMania इवेंट में टाइटल मैचों का हिस्सा रही थीं। 2019 में WrestleMania 35 में उन्होंने बैकी लिंच और रोंडा राउजी के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें: WWE में ऐज और ब्रे वायट की वापसी का हुआ ऐलान, पढ़ें कब नजर आएंगे दोनों दिग्गज?

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर साशा बैंक्स का सामना करना चाहती हैं

शार्लोट फ्लेयर और साशा बैंक्स
शार्लोट फ्लेयर और साशा बैंक्स

शार्लेट फ्लेयर vs साशा बैंक्स की प्रतिद्वंद्विता को हाल के वर्षों में WWE फैंस ने काफी पसंद किया है। लेकिन वर्तमान में दोनों अलग-अलग ब्रांडों में काम करते हैं। लेकिन शार्लेट फ्लेयर को उम्मीद है कि वह एक दिन साशा बैंक्स का सामना जरूर करेंगीं।

फ्लेयर ने कहा, मैं एक बार फिर रिंग में साशा बैंक्स का सामना करना चाहूंगी। जब हम 2015 में WWE में परफॉर्म कर रहे थे उस समय हम बच्चे थे। लेकिन अब मैं साशा का एक बार फिर से सामना करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। उनका मेन इवेंट मैच और उनकी सफलता से मैं उनके लिए बहुत अधिक खुश नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैं

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!