WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर अहम अपडेट सामने आया, फैंस को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन
ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन

WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 36) के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) से WWE चैंपियनशिप हारने के बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE से दूर हैं। उनकी वापसी की सभी खबरें अब तक अफवाह ही साबित हुई है।

पहले यह खबरें आ रही थी कि, विंस मैकमैहन ब्रॉक लैसनर की WrestleMania 37 में वापसी कराना चाहते हैं, लेकिन यह भी सिर्फ एक अफवाह साबित हुई। अब जब WWE आखिरकार अपने टूरिंग शेड्यूल पर लौट आया है, तो फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विंस मैकमैहन ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: WWE Raw Rumors: Brock Lesnar के खिलाफ मैच के लिए तैयार है फेमस सुपरस्टार, रैंडी ऑर्टन देंगे साथी को धोखा?

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लैटर के डेव मेल्टज़र ने SummerSlam में ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर कहा कि, SummerSlam में उनकी वापसी की संभावनाएं कम ही है। उन्होंने कहा कि WWE का अगला सऊदी अरब शो इस साल के अंत में हो सकता है, जहां ब्रॉक लैसनर की वापसी संभव है।

लैसनर की वापसी के बारे में बहुत सारी अफवाहें हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर अभी कोई डील नहीं हुई है। बेशक WWE का अगला सऊदी अरब शो इस साल के अंत में हो सकता है, और यहां ब्रॉक लैसनर की वापसी की संभावनाएं हैं। SummerSlam भी समझ में आता है, लेकिन अभी इस पॉइंट पर सहमति नहीं बनी है।

कई आउटलेट्स ने पहले बताया था कि ब्रॉक लैसनर इस साल SummerSlam का हिस्सा बनने के लिए WWE में वापसी कर सकते हैं।

youtube-cover

यह भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 में होने वाले सभी चैंपियनशिप मैचों के नतीजे हुए लीक?

WWE में ब्रॉक लैसनर को आखिर कब वापस लाया जाना चाहिए?

इस साल के SummerSlam में ऐज और जॉन सीना की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, शायद यही वजह है कि WWE लैसनर को वापस नहीं लाना चाहती है। WWE मैनेजमेंट लैसनर की वापसी के लिए एक सही समय का इंतजार कर रहे होंगे। ताकि लंबे समय बाद वापसी कर रहे ब्रॉक लेसनर को फैंस का समर्थन भी मिले।

रोमन रेंस वर्तमान में रे मिस्टीरियो के साथ फ्यूड कर रहे हैं और अफवाह के अनुसार वह SummerSlam में जॉन सीना का सामना करने के लिए तैयार है। संभावना है कि एक बार रोमन रेंस vs जॉन सीना मैच हो जाने के बाद ब्रॉक लैसनर वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैं

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now