WWE स्मैकडाउन का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। स्मैकडाउन में चेल्सी ग्रीन ने डेब्यू कर सभी को चौंका दिया। WWE स्मैकडाउन में नटालिया vs टमीना vs लिव मॉर्गन vs चेल्सी ग्रीन का मैच भी हुआ। इस मैच में लिव मॉर्गन ने शानदार जीत हासिल की।ये भी पढ़ें: 9 WWE सुपरस्टार्स जो डेब्यू के एक साल के अंदर ही चैंपियन बन गएWWE सुपरस्टार को लगी चोटचेल्सी ग्रीन ने WWE स्मैकडाउन में डेब्यू तो कर लिया। लेकिन फाइट फुल सलेक्ट की रिपोर्ट में बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल मैच में चेल्सी ग्रीन इंजर्ड हो गई है। 👀 👀 👀#SmackDown @ImChelseaGreen @ScrapDaddyAP pic.twitter.com/CAQ7pouTCh— WWE (@WWE) November 14, 2020चेल्सी ग्रीन को कहां इंजरी आई इस बात का पता नहीं है। हालांकि इंजरी सीरियस नहीं है इस वजह से इसका ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। शायद अगले हफ्ते तक वो सही हो जाएंगी। ग्रीन को डेब्यू करने के लिए काफी समय लगा। मई में वो नजर आई थी। लेकिन अब उन्होंने डेब्यू किया। ये इंजरी भी बहुत बुरे समय में आई है। अगर यहां ज्यादा इंजरी आ गई तो फिर उन्हें दिक्कत हो सकती है।.@ImChelseaGreen makes this Triple Threat a Fatal 4-Way to see who will join Team #SmackDown at #SurvivorSeries! pic.twitter.com/cGNTje4YNY— WWE (@WWE) November 14, 2020ये भी पढ़ें: ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने को लेकर बहुत बड़ा खुलासा कियाचेल्सी ग्रीन के डेब्यू का इंतजार सभी को था। स्मैकडाउन में उन्होंने डेब्यू किया है यानि की उन्हें पुश मिलेगा। अब फैंस चाहते हैं कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर ना हो अगर ऐसा होता है तो फिर उन्हें नुकसान हो जाएगा। चेल्सी ग्रीन का रोल WWE में अब बड़ा रहेगा। इनको लेकर WWE को भी काफी उम्मीदें है। काफी समय से इनके डेब्यू की बातें चल रही थी। अंत में अब इनका डेब्यू हुआ है। फैंस भी काफी उत्साहित इनका WWE रन देखने के लिए है। स्मैकडाउन में जल्द ही उन्हें पुश भी दिया जाएगा। काफी अच्छी प्रतिभा चेल्सी ग्रीन में है। फैंस उनका रोल अब आगे देखना चाहते हैं। जल्द ही टाइटल पिक्चर में भी वो शामिल हो सकती हैं। इस समय स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स है। कार्मेला के साथ उनकी फ्यूड चल रही है। फैंस भी इस चीज को देखने के लिए बेकरार है कि उन्हें कब टाइटल पिक्चर में डाला डाएगा। ऐसा होता है तो फिर ये बड़ा पुश ग्रीन के लिए होगा। फिलहाल सभी लोग ये ही दुआ कर रहे हैं कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट ना लगी हो और वो जल्द से जल्द रिंग में वापसी कर लें। ये भी पढ़ें: 3 WWE दिग्गज जिन्होंने उभरते हुए स्टार्स का करियर बर्बाद कर दिया