"WWE में विंस मैकमैहन को किसी की परवाह नहीं और इस वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है"

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE में विंस मैकमैहन(Vince McMahon) जो चाहते हैं वही होता है। क्रिस हीरो(Chris Hero) ने इस बार WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के बारे में बडा़ खुलासा किया है। क्रिस हीरो ने कहा कि WWE चेयरमैन को प्रो रेसलिंग की चिंता नहीं है बल्कि जो वो चाहते हैं वहीं वो करते हैं। खैर ये बात तो सभी को पता है कि विंस मैकमैहन हमेशा से अपने मन की ही करते आ रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिनके Elimination Chamber मैच जीतने से रोमन रेंस को कोई परेशानी नहीं होगी और 3 जिनका जीतना रोमन के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान

क्रिस हीरो का WWE में बड़ा नाम रहा है। साल 2011 से 2013 तक वो पहले यहां रहे थे, इस दौरान NXT में भी उन्होंने काम किया। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने वापसी कर फिर NXT में रेसलिंग की। साल 2020 में उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: अंडरटेकर का 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे दिग्गज के साथ हुआ था बहुत ही खतरनाक मैच, बिना 'हारे' भी मिली थी हार

AdFreeShows पॉडकास्ट में इस बार क्रिस हीरो ने विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,

मुझे नहीं लगता कि विंस मैकमैहन आज की रेसलिंग की परवाह करते हैं। वो सिर्फ इस चीज में दिमाग लगाते हैं कि किस तरह का प्रोडक्ट यहां लाया जा सकता है और वो अपना बेस्ट हर प्रोडक्ट के ऊपर करते हैं। जब कुछ चीजें खराब होती है तो वो हमेशा बदलाव के मूड में रहते है। कुछ लोग है जिनकी विंस मैकमैहन सुनते हैं। मुझे लगता है वो सिर्फ ओपिनियन ही देते होंगे। मुझे इस बात से लगता है कि उन्हें रेसलिंग की चिंता नहीं है। और लोग क्या चाहते हैं इसकी परवाह विंस मैकमैहन नहीं करते हैं। उन्हें जो अच्छा लगता है और वो जो चाहते हैं करते हैं। इस वजह से कई बार बैकस्टेज परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो किसी भी हालत में WWE छोड़ने का मन बना चुके थे

WWE को इस मुकाम तक लाने के लिए विंस मैकमैहन ने बहुत मेहनत की है। कई बार वो दिक्कतोें में भी आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। WWE में अंतिम फैसला हमेशा विंस मैकमैहन ही करते हैं और वो किसी अन्य की नहीं सुनते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications