WWE को बहुत बड़ा झटका एक बार फिर से लगा हैं। हाल ही में दिग्गज बिग शो(Big Show) ने AEW में डेब्यू कर सभी को चौंका दिया था। अब WWE दिग्गज क्रिश्चियन(Christian) भी AEW में शामिल हो गए है। WWE फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर है। AEW ने वादा किया था कि Revolution पीपीवी में वो एक बड़ा सरप्राइज फैंस को देने वाले हैं। इसके बाद लगातार इस चीज को लेकर रेसलिंग वर्ल्ड में बातें हो रही थी। यह भी पढ़ें: 5 कारणों से साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर का मैच WWE WrestleMania के मेन इवेंट में होना चाहिएWWE दिग्गज क्रिश्चियन ने AEW में किया डेब्यूAEW ने अपने इस पीपीवी में दुनिया को आखिरकार बता दिया कि क्रिश्चियन ने एंट्री कर ली है। हाल ही में बिग शो ने भी आकर ये कहा था कि वो किसी एक हॉल ऑफ फेमर को AEW में लाएंगे, तो अब इस बात का पूरी तरह खुलासा हो गया है कि वो क्रिश्चियन ही है। ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूद?HINT: 'I don't think anyone can out work him' - @PaulWight Who is this major signing? Quote tweet with your predictions.Order #AEWRevolution NOW on @BRLive, @FiteTV (Intl), or any major provider. pic.twitter.com/evOJR5IrDh— All Elite Wrestling (@AEW) March 8, 2021CHRISTIAN CAGE IS ALL ELITE#AEWRevolution pic.twitter.com/1gLlKO9idT— Bleacher Report Live (@brlive) March 8, 2021क्रिश्चियन का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा हैं और हाल ही में उन्होंने करीब 7 साल बाद Royal Rumble में वापसी की। क्रिश्चियन ने 24वें नंबर पर एंट्री की थी और उन्होंने बॉबी लैश्ले को एलिमिनेट किया। इसके बाद उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और टैग टीम पार्टनर ऐज को गले लगाया था। ये पल WWE फैंस के लिए काफी शानदार था और वहां से लगा था कि क्रिश्चियन अब WWE में नजर आएंगे। यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैक्रिश्चियन ने इस बार AEW रिंग में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और ये कई सालों का कॉन्ट्रैक्ट है। ये अपने आप में बहुत बड़ा झटका विंस मैकमैहन के लिए है। कुछ ही महीनों बाद WrestleMania 37 का आयोजन होने वाला है और फैंस को उम्मीद थी कि इस पीपीवी में क्रिश्चियन का बड़ा मैच होगा। क्रिश्चियन ने इस बार कह दिया है कि वो अब अपने हिसाब से काम करना चाहते हैंं। ये बात हालांकि उन्होंने WWE में वापसी करने का बाद भी कही थी और तब किसी को नहीं पता था कि वो AEW में चले जाएंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।