ऐज के बचपन के दोस्त और WWE दिग्गज ने Royal Rumble में 7 साल बाद की वापसी, बीच रिंग में दोनों के छलके आंसू

Royal Rumble
Royal Rumble

रॉयल रंबल(Royal Rumble) में WWE दिग्गज क्रिश्चियन(Christian) ने वापसी की। क्रिश्चियन ने 24वें नंबर पर एंट्री की। उन्होंने बॉबी लैश्ले को एलिमिनेट किया और इसके बाद अपने बचपन के दोस्त और टैग टीम पार्टनर ऐज(Edge) को गले लगाया। ये पल WWE फैंस के लिए काफी शानदार था। दोनों के रिंग में आंसू आ गए थे। ऐज भी क्रिश्चियन को देखकर काफी खुश हुए।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

WWE दिग्गज की वापसी से सभी हुए खुश

Royal Rumble में अगर WWE क्राउड होता तो क्रिश्चियन की वापसी में मजा आ जाता। इसका इम्पैक्ट और भी ज्यादा होता। ऐज और क्रिश्चियन ने यहां भी जोड़ी बनाकर अपना काम किया। Royal Rumble के अंतिम चार में क्रिश्चियन जरूर मौजूद रहे थे। क्रिश्चियन का फाइट करना फैंस के लिए काफी अच्छा मोमेंट रहा। अब उन्होंने बिजनेस में वापसी कर ली है। WrestleMania 37 में भी उनका अब शानदार मैच हो सकता है।

यह भी पढ़ें: WWE Royal Rumble में गोल्डबर्ग के मैच के बाद जबरदस्त तरीके से फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवाल

कुछ ही महीनों बाद WrestleMania 37 का आयोजन होने वाला है। वो अब RAW में किसी के साथ भी फ्यूड बिल्ड कर सकते हैं। हालांकि ये अभी क्लियर नहीं है कि ये दिग्गज आगे रहेगा या नहीं। अगर वो राइवलरी में आते हैं तो उनके लिए कई ड्रीम मैच बचे हुए हैं। सैथ रॉलिंस या फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ वो फाइट करते हुए नजर आ सकते हैं। क्रिश्चियन की वापसी के बारे में वैसे किसी ने सोचा नहीं था। उनकी वापसी से सभी खुश नजर आए। ट्विटर पर भी काफी प्रतिक्रियाएँ सामने आई।

(क्रिश्चियन की वापसी और ऐज की जीत ये काफी शानदार चीज रही।)

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

(कार्लिटो, क्रिश्चियन और सैथ रॉलिंस की वापसी से बहुत खुशी हुई।)

(ऐज और क्रिश्चियन की WWE में वापसी, क्या समय हैं।)

(उनकी स्प्रिट की मैं तारीफ करता हूं।)

(ऐज और क्रिश्चियन। ओह माइ गॉड।)

(ऐज और क्रिश्चियन का रीयूनियन।)

(शानदार। 7 साल बाद पहला मैच।)

(क्रिश्चियन एक और मैच के लिए वापस आए है।)

(इस साल रंबल मैच का ये सबसे खास मोंमेंट हैं।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।