इस हफ्ते WWE रॉ में अनोखी चीज हुई। WWE ने रॉ अंडरग्राउंड को प्रस्तुत किया। इसमें होने वाली फाइट में रोप्स नहीं होगी। एक तरह से ये स्ट्रीट फाइट की तरह होगी। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। शेन मैकमैहन ने आकर इसके बारे में बताया। पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक ने भी रॉ अंडरग्राउंड को लेकर अपने विचार रखे। वैसे कई सुपरस्टार्स ने ऱॉ अंडरग्राउंड लाने की तारीफ की। इस वजह से इस हफ्ते WWE रॉ की व्यू्अरशिप भी अच्छी रही है। यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 3 अगस्त, 2020पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक ने क्या कहा?सीएम पंक रॉ अंडरग्राउंड से काफी खुश है। सीएम पंक ने कहा कि इसमें विमेंस WWE सुपरस्टार्स को भी हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही कहा कि WWE टेलीविजन में फ्यूचर में MMA स्टाइल में फाइट देखने को मिल सकती है।"I loved it. Let's get some women in there." - @CMPunk on #RawUnderground #SummerSlam pic.twitter.com/3FBsLs9Vle— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 5, 2020इस हफ्ते WWE रॉ का एपिसोड काफी अलग था। WWE ने रॉ अंडरग्राउंड को प्रस्तुत किया। ये काफी अलग चीज अब WWE लेकर आया है। रॉ अंडरग्राउंड के तरह रिंग में रोप्स नहीं रहेंंगी और फिर फाइट होगी। WWE दिग्गज शेन मैकमैहन ने वापसी कर इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया। रॉ अंडरग्राउंड को लेकर अभी तक मिक्स्ड रिएक्शन सामने आया है। अभी हो सकता है कि इसमें और भी बदलाव आ सकते हैं। इस फाइट्स में डॉल्फ जिगलर और वाइकिंग रेडर्स इस हफ्ते रॉ में लड़ते हुए नजर आए। हालांकि MVP, बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन ने आकर तहलका मचा दिया और सभी को मार-मार कर पूरा खाली कर दिया।रॉ अंडरग्राउंड आए से WWE रॉ के अगले एपिसोड रोमांच से भरे हुए होंगे।कई नए सुपरस्टार्स भी इसका हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। WWE में बहुत से सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो MMA का हिस्सा रहे हैं। वो आकर यहां जलवा बिखेर सकते हैं। रॉ से एक दिन पहले WWE ने इस बात का ऐलान किया था कि शेन मैकमैहन रॉ में आएंगे। लेकिन शेन मैकमैहन कुछ ऐसा प्रोजेक्ट लाएंगे ये किसी को नहीं पता था। WWE द्वारा लाए गए इस प्रोजेक्ट में कई और भी चीजें आगे जुड़ सकती है। हालांकि ये किसी को नहीं पता कि इसमें क्या-क्या होगा। लेकिन अब WWE रॉ में काफी उत्साह आ गया है। कुछ नया टॉपिक अब आ गया है। तो इसमें काफी रोमांच रहेगा और अब व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। फैंस को अगले हफ्ते की रॉ का इंतजार है।यह भी पढ़ें: 3 ऐसे मौके जब जॉन सीना की खूब पिटाई की गई