पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक (CM punk) का मानना है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) का ट्राइबल चीफ कैरेक्टर अभी WWE टीवी में सबसे अच्छी चीज है।2014 और 2020 के बीच सिंगल्स बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में अपने छह साल के करियर के दौरान रोमन रेंस को अक्सर WWE फैंस से नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थी। पिछले साल अपने हील टर्न के बाद से रोमन रेंस का प्रदर्शन बहुत जबरदस्त रहा है और फैंस ने भी उनके इस कैरेक्टर को काफी पसंद किया है।यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा चैंपियंस के ऊपर खतरनाक अटैक करने के बाद रोमन रेंस ने दिया चौंकाने वाला बयानरेसलिंग पर्सपेक्टिव पॉडकास्ट पर बोलते हुए, पंक ने रोमन रेंस के कैरेक्टर और रिंग में उनकी क्षमताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी राय दी कि WWE को रोमन रेंस को लंबे समय तक हील सुपरस्टार के रूप में रहने देना चाहिए।मुझे लगता है कि कई बार जब अच्छी चीजें होती है तो आपको उनके साथ ही आगे बढ़ना चाहिए। मैं एक उदाहरण के रूप में रोमन रेंस का उपयोग करूंगा, क्योंकि वर्तमान में अगर WWE में कोई लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो वह रोमन रेंस है।उनका वर्तमान कैरेक्टर काफी काम कर रहा है। यह सब बहुत अच्छा है लेकिन मुझे लगता है, हील टर्न लेने में उन्होंने 10 साल देर कर दी। यह कुछ ऐसा है जो उन्हें हमेशा से करना चाहिए था। क्योंकि कंपनी ने उन्हें बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में लोकप्रिय बनाने की काफी कोशिश की और उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। कंपनी को रोमन रेंस को इसी प्रकार आगे बढ़ाना चाहिए।Acknowledge him. #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle 📺 @FOXTV pic.twitter.com/UEqUnlsDOf— WWE (@WWE) June 5, 2021रेंस ने पिछले महीने WrestleMania Backlash में सिजेरो को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को बरकरार रखा था। उन्होंने अगस्त 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी, और अब तक अपराजित रहे हैं।यह भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने साल 2021 में रिलीज कर दियापूर्व WWE स्टार सीएम पंक को लगता है कि रोमन रेंस फुल पैकेज हैंरोमन रेंस और पॉल हेमनकई वर्षों तक रोमन रेंस ने WWE फैंस का दिल जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। लेकिन रोमन रेंस को अगस्त 2020 के हील टर्न के बाद से काफी प्रशंसा मिली है।सीएम पंक ने आगे कहा कि रोमन रेंस वर्तमान में मेन रोस्टर में सबसे बेहतरीन सुपरस्टार हैं।रोमन रेंस अभी जो कर रहे हैं, उसके बारे में आप क्या बुरा कह सकते हैं? क्योंकि यह एक ऐसा काम है जो वह सही कर रहे हैं। रोमन रेंस वाकई में कंपनी के लिए एक फुल पैकेज साबित हुए हैं। उनके करियर में पहली बार, मैं रोमन रेंस के प्रति नकारात्मक नहीं हूं। मुझे लगता है कि वर्तमान में वह जो कर रहे हैं वह शानदार है, और उन्हें हमेशा से यह करना चाहिए था।.The Head of the Table. THE Champion. The MAIN EVENT.#SmackDown #UniversalTitle @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/LFpx4Pq7UN— WWE (@WWE) May 22, 2021 यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैंकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!