सैथ रॉलिंस हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आज कल सीएम पंक को लगातार निशाना साध रहे हैं। पंक ने जबसे WWE बैकस्टेज दस्तक दी है तभी से रॉलिंस उन्हें मुकाबले के लिए ललकार रहे हैं। रॉलिंस की इन बातों को लेकर पंक पहले भी जवाब दे चुके हैं जबकि रॉलिंस ने KISS 103.5 को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि क्यों वो पंक को बार बार ललकार रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सैथ रॉलिंस ने सीएम पंक को कहा डरपोक
मैंने काफी बार ललकारा , क्योंकि उन्होंने 5 साल WWE मे काम किया। जो उनके लिए काफी अच्छा था। हां, ठीक है वो अपने लिए सही करे रहे हैं। लेकिन उन्होंने वापसी की और डेस्क पर बैठकर बातें कर रहे हैं, ये वो सीएम पंक नहीं है। जो लोग चाहते हैं।
इसी के साथ रॉलिंस ने पंक और अपने 2013 के मुकाबले को लेकर भी बात की।
हम लोग एक बार सिंगल्स मैच में काम चुके हैं, वो लगभग 6 साल पहले का था। अब हम दोनों अलग जगह पर हैं।अब काफी चीज़ें अलग हो चुकी है.
काफी सारे फैंस को लग रहा है कि पंक और रॉलिंस का मैच रेसलमेनिया में हो सकता है लेकिन WWE कोई जानकारी नहीं आई है। इसके अलावा पंक ने रॉलिंस को चुप रहने के लिए भी बोल दिया है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
Published 27 Nov 2019, 16:30 IST