सीएम पंक ने 2 WWE दिग्गजों की 'बेइज्जती' कर दिया बड़ा बयान

सीएम पंक
सीएम पंक

रेसलिंग वर्ल्ड औऱ WWE में सीएम पंक(CM Punk) का बहुत बड़ा नाम है। हाल ही में WWE दिग्गज रिक फ्लेयर(Ric Flair) ने शॉन माइकल्स( Shawn Michaels) को "greatest worker in history" कहा था। सीएम पंक ने इसका मजेदार जवाब GIF पोस्ट कर दिया। एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने बेइज्जती की है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा हार मिली हैं: 6 फुट 8 इंच के तगड़े सुपरस्टार ने किया निराश

पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक ने कही बड़ी बात

WWE में रिक फ्लेयर और शॉन माइकल्सक का बड़ा नाम है।आज भी रिंग में दोनों कभी कभार आते रहते हैं। वहीं सीएम पंक ने छह साल पहले WWE को छोड़ दिया था। WWE के साथ उनके रिश्ते आजतक अच्छे नहीं है। कई आरोप वो कंपनी के ऊपर लगा चुके हैं।

RAW लैजेंड नाइट से पहले रिक फ्लेयर से शॉन माइकल्स के बारे में पूछा गया था। रिक फ्लेयर ने कहा था कि WWE इतिहास के सबसे बड़े वर्कर शॉन माइकल्स हैं। रिक फ्लेयर ने अपनी और माइकल्स की क्लास के बारे में भी बड़ा बयान दिया था।

ये भी पढ़ें:- WWE 'किस्से कहानियां': जब जॉन सीना को 159 किलो के भारी-भरकम सुपरस्टार के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में मिली थी चौंकाने वाली जीत

सीएम पंक हमेशा अपने आप को द बेस्ट इऩ द वर्ल्ड कहते आ रहे हैं। उन्होंने रिक फ्लेयर के इस कमेंट पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ उनका ओपिनियन है।

वैसे देखा जाए तो रिक फ्लेयर और शॉन माइकल्स दोनों का इस GIF से सीएम पंक ने मजाक बनाया है। सीएम पंक इस समय रेसलिंग में एक्टिव नहीं है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हर बार वो कुछ ऐसे कमेंट करते हैं जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं। सीएम पंक का ये जवाब खतरनाक है क्योंकि सभी को पता है कि रेसलिंग में रिक फ्लेयर और शॉन माइकल्स का कितना बड़ा नाम है।

सीएम पंक की WWE में वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं। फॉक्स पर WWE बैकस्टेज शो में आने के बाद इस बात को लेकर और भी चर्चा होने लग गई थी। WWE और सीएम पंक के रिश्ते अच्छे नहीं है। वहीं सीएम पंक भी कई बार कह चुके हैं कि उनकी वापसी अब मुश्किल है। सीएम पंक के नाम के चैंट्स WWE में आज भी लगते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।