पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक(CM Punk) ने इस बार विंस मैकमैहन(Vince McMahon) का मजाक उड़ाया है। दरअसल शार्लेट फ्लेयर(Charlotte Flair) की पोस्ट पर कमेंट कर सीएम पंक ने ये काम किया है। दरअसल असुका(Asuka) और रिया रिप्ली(Rhea Ripley) के मैच के दौरान फ्लेयर कमेंट्री कर रही रही थी। रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) में इन तीनों के बीच चैंपियनशिप मुकाबला होने वाला है। शार्लेट फ्लेयर ने कमेंट्री करते हुए एक फोटो शेयर अपने ट्विटर एकाउंट पर की। फ्लेयर ने इसमें Caption this मैसेज लिखा। सीएम पंक ने यहां शानदार कमेंट किया। यह भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस की हुई जमकर तारीफ, द ग्रेट खली ने अक्षय कुमार के गाने पर किया अनोखा डांसपूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक ने कसा तंजसाल 2014 में सीएम पंक WWE से चले गए थे और इसके बाद लगातार वो विंस मैकमैहन के ऊपर आरोप लगाते रहे हैं। सीएम पंक को गए हुए बहुत साल कंपनी से हो गए लेकिन फैंस आज भी उनसे बहुत प्यार करते हैं। फ्लेयर के इस पोस्ट पर सीएम पंक ने रेसलिंग शब्द का प्रयोग किया है। विंस मैकमैहन ने WWE में हमेशा से रेसलिंग शब्द को बैन किया था। यह भी पढ़ें:380 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज ने बैकी लिंच की वापसी को लेकर WWE फैंस पर कसा तंज, गुस्से में दिया बयान“GODDAMNIT PAL WATCH THE MONITORS AND STOP SAYING WRESTLING PAL”— player/coach (@CMPunk) May 13, 2021यह भी पढ़ें:रिंग में खतरनाक हादसा और गंभीर चोट लगने के बाद 25 साल के फेमस WWE सुपरस्टार की भावुक प्रतिक्रिया सामने आईसीएम पंक अपने WWE रन के दौरान काफी कमेंट्री कर चुके हैं और उन्हें इस चीज का अंदाजा है। ये चीज उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को भी सिखाई और विंस मैकमैहन के ऊपर भी तंज कस दिया। सीएम पंक WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार रहे हैं। 434 दिन तक सीएम पंक ने WWE चैंपियनशिप अपने पास रखकर इतिहास रचा था। सीएम पंक ने WWE में कई दिग्गजों के साथ फाइट की है और उनकी राइवलरी हमेशा से शानदार रही है। सीएम पंक का इस समय WWE के साथ अच्छा रिश्ता नहीं है। फैंस अभी भी चाहते हैं कि WWE रिंग में पंक की वापसी होनी चाहिए। शायद आने वाले समय में पंक की वापसी रिंग में देखने को मिल सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।