CM Punk ने WWE रिंग में 10 साल का सूखा किया खत्म, Bash in Berlin में दुश्मन पर बरपाया कहर, खतरनाक मैच में मिली जीत

WWE
WWE Bash in Berlin 2024 में सीएम पंक को मिली सफलता (Photo: WWE.com, X/WWE)

CM Punk Beat Drew McIntyre: WWE Bash in Berlin 2024 में सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर के बीच स्ट्रैप मैच हुआ। इन दोनों के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। पंक का इस बार तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। अंत में उन्होंने ड्रू की हालत खराब कर दी। खैर 10 साल बाद सीएम ने WWE टीवी पर अपनी पहली जीत हासिल की है। जीत का सूखा उन्होंने इस बार खत्म कर दिया है।

Ad
Ad

ड्रू मैकइंटायर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पंक के आते ही उनके ऊपर अटैक कर दिया था। बड़ी मुश्किल से मुकाबला ऑफिशियल हुआ। सीएम ने वापसी करते हुए स्ट्रैप से मैकइंटायर के ऊपर हमला किया। रिंग के बाहर भी दोनों के बीच एक्शन देखने को मिला। ड्रू ने बेस्ट इन द वर्ल्ड को अनाउंसर्स टेबल पर पटका। हालांकि, स्कॉटिश स्टार को भी पंक ने टेबल पर बैकबॉडी ड्रॉप लगाया।

मैकइंटायर ने चेयर से पंक को अपना निशाना बनाया। दोनोंं ने कई बार टर्नबकल पर हाथ टच कर लाइट जलाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ड्रू ने सीएम पंक को रिंगसाइड पर खतरनाक अंदाज में टेबल पर पटका। दोनों स्टार्स ने मुकाबला जीतने के लिए सब कुछ दांव पर लगाया और खूब मेहनत की।

मैच का अंत भी गजब का रहा। अचानक बेसुध पड़े सीएम पंक को ताकत आ गई। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को पांच GTS लगाए और चारों बकल अपने ही अंदाज में टच कर जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने ड्रू से अपना ब्रेसलेट भी वापस लिया। पंक के मुकाबला जीतते ही फैंस खुश हो गए। उन्होंने भी क्राउड के बीच जाकर जश्न बनाया।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में मिली हार का लिया बदला

SummerSlam 2024 में भी सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच हुआ था। उस मैच में सैथ रॉलिंस गेस्ट रेफरी की भूमिका में थे। दोनों ने समर की सबसे बड़ी पार्टी में भी फैंस को अच्छा मैच दिया था। वहां पर ड्रू ने जीत हासिल की थी। अपनी हार का बदला Bash in Berlin 2024 में पंक ने ले लिया है। उन्होंने अपने करियर में लगातार तीसरा स्ट्रैप मैच जीता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications