पिछले हफ्ते WWE रॉ में मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ बुरा हुआ था। WWE समरस्लैम के बाद हुई पहली रॉ में भी रैंडी ऑर्टन और मैकइंटायर की स्टोरीलाइन आगे बढ़ी थी। रैंंडी ऑर्टन ने WWE चैंपियन मैकइंटायर के सिर पर तीन पंट किक मारी। WWE ने अपडेट दिया था कि उनके सिर पर गंभीर चोट तीसरी किक से लगी है।इसके बाद मैकइंटायर की हालत खराब हो गई थी। इसके बाद लोकल मेडिकल फैसिलिटी मैकइंटायर को दी गई थी। वैसे कहा जा रहा था कि ये मैकइंटायर के करियर को खत्म करने वाली चोट है और अब कुछ ऐसा ही सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो 10 साल के लिए साइन किए गए और 2 जो 15 साल से ज्यादा
WWE चैंपियन को झटका
WWE पेबैक से पहले WWE डिजिटल द्वारा मैकइंटायर की स्थिति पर अपडेट दिया गया। इसमें साफ कहा गया है कि तीन किक की वजह से मैकइंटायर का जबड़ा टूट गया है। कुछ जबड़े के फ्रैक्चर ऐसे होते हैं जिनमें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। और वो कुछ दिन बाद ठीक हो जाती है। लेकिन अगर ये फ्रैक्चर ज्यादा ही सीरियस होता है तो फिर कई महीने इसमें ठीक होने में लग जाते हैं। मैकइंटायर की चोट काफी गंभीर हैंं। फिलहाल मैकइंटायर का WWE टेलीविजन पर वापसी करना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। कई महीने भी उन्हें यहां वापसी में लग सकते हैं।
समरस्लैम के बाद हुआ पहली WWE रॉ की शुरूआत मैकइंटायर ने की थी। मैकइंटायर ने आकर रैंडी ऑर्टन पर निशाना साधा था। इस दौरान रैंडी ऑर्टन ने मैकइंटायर के ऊपर हमला कर दिया था। रैंडी ऑर्टन ने उसी समय दो पंट किक मैकइंटायर को मार दी थी। इसके बाद बैकस्टेज में जब मैकइंटायर इंटरव्यू दे रहे थे तो रैंडी ऑर्टन ने फिर अटैक कर दिया। रैंडी ऑर्टन ने तीसरी पंट किक यहां पर मैकइंटायर के मार दी थी। इसके बाद WWE द्वारा अपडेट दिया गया था कि उनके सिर में चोट लगी है। इस वजह से बाद में मैकइंटायर और कीथ ली का मैच बुक कर दिया गया था।
मैकइंटायर मौजूदा WWE चैंपियन हैं। अगर वो टेलीविजन से ऑफ रहेंगे तो फिर काफी दिक्कत हो जाएगी। फिलहाल ये साफ हो गया है कि उनका जबड़ा फ्रैक्चर हैं। और शायद अब कुछ दिनों तक वो नजर नहीं आएंगे। यहां से उनका करियर भी अब खतरे में पड़ गया है। WWE द्वारा आगे इस पर जल्द ही अपडेट आने की उम्मीद हैं।
यह भी पढ़ें: WWE Payback रिजल्ट्स- 30 अगस्त, 2020
Published 31 Aug 2020, 13:45 IST