WWE सुपरस्टार डॉल्फ जिगलर ने हाल ही में अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिगलर ने कहा कि उनके WWE करियर में विंस मैकमैहन(Vince McMahon) ने करीब एक दशक तक उन्हें पसंद नहीं किया। साल 2004 में WWE में जिगलर की एंट्री हुई थी और साल 2005 में ही वो मेन रोस्टर का हिस्सा हो गए थे। पहले वो किसी अन्य नाम से कंपनी में काम करते थे लेकिन साल 2008 से वो डॉल्फ जिगलर के नाम से करने लगे।ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: रोमन रेंस ने किया बड़ा दावा, ब्रॉक लैसनर को वापसी के बाद मिलेगी ड्रीम बुकिंगWWE सुपरस्टार डॉल्फ जिगलर ने किया बड़ा खुलासाफॉक्स स्पोर्ट्स को हाल ही में WWE सुपरस्टार डॉल्फ जिगलर ने अपना इंटरव्यू दिया। जिगलर ने यहां कहा कि वो इस समय मेन इवेंट सुपरस्टार नहीं है और वो इस चीज को अच्छे से जानते हैं। विंस मैकमैहन की बात पर उन्होंने कहा,ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने भेजा कड़ा संदेश, जल्द ही दोनों के बीच ऐतिहासिक मैच का होगा ऐलान?विंस मैकमैहन के साथ रिलेशनशिप को लेकर मैं अच्छी तरह जानता हूं। इस चीज को मैंने कुछ साल पहले ही कमाया है और अब सभी चीजें ठीक है। मैंने विंस का भरोसा हासिल करने के लिए प्रतिदिन काम किया। कई बार गलती रही लेकिन इसमें दोष भी हमेशा मेरा ही रहा। करीब 8 से 9 साल तक विंस मैकमैहन ने मुझे पसंद नहीं किया था। मुझे ऐसा लगता था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और काफी परेशान में इस बात से था। अब एक बात कह सकता हूं कि सभी चीजें ठीक है।ये भी पढ़ें:3 कारण क्यों WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस को अपने सुपरनैचुरल गिमिक को जारी रखना चाहिए और 2 कारण क्यों जारी नहीं रखना चाहिएD I R T Y D A W G S#WMBacklash @HEELZiggler @RealRobertRoode pic.twitter.com/PfQV0D7Yog— WWE (@WWE) May 16, 2021WWE में डॉल्फ जिगलर का करियर काफी लंबा रहा है। जिगलर को उनकी काबिलियत के हिसाब से ज्यादा पुश नहीं मिला। डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड ने 127 दिनों तक SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप अपने पास रखी थी। हाल ही में WrestleMania Backlash में इन दोनों सुपरस्टार्स को रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने हराया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।