SummerSlam 2023 में हार मिलने के बाद फेमस Superstar के WWE छोड़कर UFC में जाने की खबरों का हुआ खंडन, दिग्गज ने किया खुलासा

..
WWE को पूर्व चैंपियन के जाने से लगा बड़ा झटका
WWE को पूर्व चैंपियन के जाने से लगा बड़ा झटका

Ronda Rousey: ऐसा लग रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी (WWE) को एक बड़ा झटका लगा है। थोड़े समय पहले पूर्व विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के WWE छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। UFC के प्रेसिडेंट डैना वाइट (Dana White) ने हाल ही में इस बारे में बात की है।

रोंडा राउजी ने साल 2018 में अपना WWE डेब्यू किया था। लगभग एक साल तक एक्टिव रेसलिंग करने के बाद उन्होंने थोड़े समय का ब्रेक लिया था। इसके बाद पूर्व UFC विमेंस चैंपियन ने साल 2022 में वापसी की और विमेंस Royal Rumble 2022 मैच जीता था। इसके लगभग डेढ़ साल तक वो लगातार प्रोग्रामिंग का हिस्सा रहीं और इस दौरान उन्होंने कई चैंपियनशिप्स पर कब्जा जमाया था। SummerSlam 2023 में मिली हार के बाद उनके WWE से जाने की खबरें सामने आई थी।

The Dily Mail की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रोंडा राउजी WWE छोड़ चुकी हैं। वो UFC 300 इवेंट में विमेंस टाइटल को जीतने का आखिरी प्रयास करेंगी। इसके बाद वो टीवी या फिल्म इंडस्ट्री में करियर तलाश सकती हैं। हाल ही में इस खबर पर डैना वाइट ने बात की है। मौजूदा UFC प्रेसिडेंट ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि रोंडा के UFC को जॉइन करने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि SmackDown विमेंस चैंपियन अब करियर में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा,

"रोंडा राउजी के बच्चे हैं। रोंडा ने सब कुछ बनाया है, लेकिन वो एक महिला भी है। उनका WWE में जाना एक ड्रीम था। वो वहां गईं और जो कर सकती थीं, वह सब कुछ किया। साथ ही उपलब्धि भी हासिल की। अब वो जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।"

WWE SummerSlam 2023 में Ronda Rousey ने लड़ा था आखिरी मैच

WWE जॉइन करने के बाद रोंडा राउजी को स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में जबरदस्त सफलता मिली थी। वो Raw और SmackDown विमेंस चैंपियन बनीं। इसके अलावा उन्होंने शेना बैज़लर के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। SummerSlam 2023 में उनका मुकाबला शेना से हुआ जहां पूर्व NXT चैंपियन ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से रोंडा कंपनी में अभी तक नहीं दिखीं हैं।

youtube-cover

Quick Links