साल 2020 खत्म होने वाला है। अगले साल जनवरी में WWE रॉयल रंबल मैच होगा। इस पर सभी नजरें होंगी। मेंस रॉयल रंबल मैच के लिए पहले सुपरस्टार का नाम सामने आ गया है। WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन पहले सुपरस्टार हैं जिन्होंने ये ऐलान किया है कि वो इस मैच में एंट्री करेंगे।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस ने मचाया बवालWWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने दिया बड़ा बयानकायला ब्रेक्सटन को दिए गए बैकस्टेज इंटरव्यू में WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने साफ कर दिया है कि अब उनका लक्ष्य रॉयल रंबल मैच जीतना है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि WWE करियर में अब वो सिर्फ ये चीज प्राप्त करना चाहते हैंं।इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में जे उसो और डेनियल ब्रायन का मैच हुआ था। इस मैच का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। जे उसो ने हालांकि शुरूआत में पीछे से अटैक कर दिया था लेकिन डेनियल ब्रायन ने अपने अनुभव से यहां पर बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के बाद बैकस्टेज में डेनियल ब्रायन ने अपना इंटरव्यू दिया था। यहां पर उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अगले साल जनवरी में होने वाले मेंस रॉयल रंबल का हिस्सा होंगे। डेनियल ब्रायन ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। यानि की अभी तक वो पहले सुपरस्टार हैं जिन्होने इस बात का ऐलान किया है। ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 25 दिसंबर 2020: WWE को मिला नया चैंपियन.@WWEDanielBryan has declared himself the FIRST entrant in the 2021 #RoyalRumble Match! But will @SamiZayn, sorry, karma get to him first? 🤔 #SmackDown pic.twitter.com/B4DsylnbFD— WWE (@WWE) December 26, 2020कायला ने ये भी पूछा कि वो WWE में अब क्या हासिल करना चाहते हैं। इसका जवाब डेनियल ब्रायन ने दिया और कहा कि वो सिर्फ अब रॉयल रंबल जीतना चाहते हैं। डेनियल ब्रायन अगर ये काम कर लेते हैं तो फिर वो अपने WWE करियर में सब कुछ हासिल कर लेंगे। साल 2015 रॉयल रंबल में बहुत बवाल हुआ था। सभी के फेवरेट उस बार डेनियल ब्रायन थे लेकिन वो जल्दी एलिमिनेट हो गए थे। फैंस ने काफी धज्जियां WWE की इसके बाद उड़ाई थी। अब देखना होगा कि अगले साल रॉयल रंबल में डेनियल ब्रायन का क्या होता है। फिलहाल ये अच्छी खबर है कि डेनियल ब्रायन रॉयल रंबल मैच में रहेंगे। फैंस भी इस चीज से काफी खुश होंगे। अगले साल का रॉयल रंबल काफी खास होने वाला है। कई रिपोर्ट्स में ये भी खबर आई है कि डेनियल ब्रायन का मुकाबला यहां रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हो सकता है।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई