WWE यूनिवर्स के लिए लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व WWE रेसलर ल्यूक हॉर्पर का निधन कल हो गया था। इस खबर से फैंस ऊबर नहीं पाए थे कि एक और बुरी खबर सामने आई गई है। रेसलिंग के दिग्गज कहने जाने वाले डैनी होज का भी निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। WWE सुपरस्टार्स ने भी इनके निधन पर शोक प्रकट किया है। ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रियाWWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएंWWE यूनिवर्स के लिए ये हफ्ता अच्छा नहीं गया ह। रेसलिंग और बॉक्सिंग में नेशनल टाइटल जीतने वाले एकमात्र सुपरस्टार डैनी होज ही थे। सबसे बेस्ट रेसलर के रूप में डैनी होज को माना जाता है। कई मेडल और चैंपियनशिप उन्होंने अपनेे नाम की है। हालांकि WWE में डैनी होज ने काम नहीं किया। लेकिन साल 2005 से 2012 तक वो जिम रॉस का साथ निभाने के लिए WWE टीवी पर जरूर नजर आए थे।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणीसाल 2019 में जिम रॉस ने कहा था कि रेसलिंग की दुनिया में डैनी होज से अच्छा उन्होंने कोई नहीं देखा। डैनी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भी एकदम मातम जैसा छा गया। सभी ने शोक व्यक्त किया है। Hard to believe that my boyhood hero, riding partner, and mentor, the great #DannyHodge has passed away. Danny was the best wrestler, amateur and pro, I’ve ever been around. #RIPCHAMP pic.twitter.com/JDPAFZNNS7— Jim Ross (@JRsBBQ) December 26, 2020(इस चीज पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो रहा है।डैनी सबसे बेस्ट रेसलर रहे हैं। आरआईपी।)Very saddened to learn of the loss of Danny Hodge. I always absolutely loved spending time with him and sitting under his learning tree. From speaking to him you’d never know all that he accomplished. Please do yourself a favor and look it up. Truly legendary. Rest in power. pic.twitter.com/aoBmcIYtmG— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) December 26, 2020(मुझे उनके साथ काम करने और उनके अंडर काम करने में हमेशा मजा आया। वो ये ट्रू लैजेंड हैं। रेस्ट इन पॉवर)I'm honored to have known the greatest American wrestler ever. Danny Hodge was also an incredibly kind man. Rest in Peace Sir!🙏#RIPDannyHodge pic.twitter.com/LyMkSETKtF— Sean Waltman (@TheRealXPac) December 26, 2020(डैनी होज बहुत ही अच्छे रेसलर थे। ग्रेटेस्ट अमेरिकन रेसलर वो थे। आरआईपी।)My HERO RIPDAN https://t.co/Rw4HVC9OQs— Gerald BRISCO 🤼‍♂️ (@Fgbrisco) December 26, 2020(मेरे हीरो को आरआईपी।)I’ve just seen the saddening news from my friend ⁦@Fgbrisco⁩ that the legendary Danny Hodge has passed away. Please take the time to google this incredible man and his career both in Wrestling and Boxing. I always loved talking to him. My deepest condolences to his family. pic.twitter.com/NToh6LuGnc— William Regal (@RealKingRegal) December 26, 2020(मैं जब भी उनसे बात करता था तो अच्छा लगता था।उनके परिवार के प्रति में संवेदना व्यक्त करता हूं।)डैनी होज का निधन रेसलिंग जगत के लिए बड़ा सदमा है। रेसलिंग में उनका बहुत बड़ा नाम रहा है। मौजूदा दौर के कई सुपरस्टार्स ने डैनी होज के अंडर में ही ट्रेनिंग ली है। पिछले कुछ समय से हालांकि वो बीमारी की वजह से एक्टिव नहीं थे लेकिन अब ये बुरी खबर उन्हें लेकर सामने आ गई है। खैर हम भी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि डैनी होज के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"