WWE में वापसी के बाद Roman Reigns और CM Punk साथ आकर मचा सकते हैं बवाल, हुआ चौंकाने वाला दावा

किस WWE सुपरस्टार से वापसी करने पर रोमन रेंस मिला सकते हैं हाथ? (Photo: WWE.com)
किस WWE सुपरस्टार से वापसी करने पर रोमन रेंस मिला सकते हैं हाथ? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Joining Forces with CM Punk: पूर्व चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) जब से WWE के रेसलमेननिया (WrestleMania XL) के बाद रिंग से दूर हुए हैं, तब से उनके ग्रुप द ब्लडलाइन की स्थिति बदल गई है। सोलो सिकोआ इस ग्रुप के नए लीडर बन गए हैं और वह रोमन के समय में ग्रुप के साथ रहे जिमी उसो और पॉल हेमन को हमले के जरिए इससे बाहर कर चुके हैं।

पॉल पर हुए हमले वाले SmackDown एपिसोड से पहले वाले हफ्ते में हेमन और सीएम पंक के बीच एक भावुक पल देखने को मिला था। इस दौरान पॉल ने पंक से कहा था कि वह उन्हें अपने साथ ले चलें। रेसलिंग दिग्गज डेव मैल्टज़र ने Wrestling Observer Newsletter में बड़ा दावा करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका मानना है कि पूर्व चैंपियन रोमन रेंस WWE में वापसी करने पर सीएम पंक से हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा,

"उन्होंने इसकी झलक दी थी कि रोमन रेंस और सीएम पंक साथ आ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने (WWE) पॉल हेमन के साथ उनके (पंक) कनेक्शन को पुश किया है। यह ऐसी चीज है जिसका बेहद शानदार भविष्य है।"

सीएम पंक और रोमन रेंस बिल्कुल अलग हैं, इसके बावजूद वह अपने विरोध को अलग रखते हुए बिजनेस के लिए साथ आ सकते हैं। पंक की स्टोरी इस समय ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है। वहीं रोमन रेंस इस समय रिंग से दूर हैं लेकिन उनको लेकर हालिया SmackDown एपिसोड में सोलो सिकोआ ने कुछ बात कही थी।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने SmackDown में रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात

WWE SmackDown के अंतिम पलों में एक वीडियो पैकेज देखने को मिला था। इस दौरान सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को लेकर कई बातें की। उन्होंने कहा कि उला फाला उन्हें ट्राइबल चीफ बनाता है। सोलो ने WrestleMania XL में रोमन रेंस के टाइटल हारने को भी अपनी बात का हिस्सा बनाया।

सोलो ने दावा किया कि वह कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह Money in the Bank 2024 में रोड्स के लिए जा रहे हैं, जिसके बाद कोडी उन्हें एक्नॉलेज करेंगे। इस बात से यह स्पष्ट नहीं है कि क्या रोमन रेंस इसी शो में वापसी करेंगे, या नहीं पर अब स्टोरी मजेदार हो गई है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications