डीन एम्ब्रोज़ ने WWE में द शील्ड टीम के हिस्से के रूप में अपने मुख्य रोस्टर की शुरुआत की थी और इस टीम ने शुरुआत में सभी को अपनी ओर खूब लुभाया और काफी सुर्खियां बटोरी। यह टीम WWE के इतिहास की सबसे सफल टीम भी रही है। भले ही वर्तमान में इस टीम का अब WWE में कोई वजूद नहीं है लेकिन शील्ड एक ऐसी टीम है जिसकी अभी WWE में बहुत जरूरत है।
डीन एम्ब्रोज़ वर्तमान में WWE में अपने किरदार से WWE यूनिवर्स को काफी सरप्राइज़ दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले सैथ रॉलिन्स को उन्होंने अचानक ही रिंग में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उन्हें विश किया। ये सभी के लिए बहुत चौकाने वाला मोमेंट था। जबकि इससे पहले वे कुछ महीनों से सैथ रॉलिन्स पर बार बार हमला कर रहे थे। वे रॉ रोस्टर में एक हील का किरदार निभा रहे थे। जब से रोमन रेन्स ल्यूकीमिया कैंसर के कारण WWE को छोड़ कर गए तभी से डीन एम्ब्रोज़ ने सैथ रॉलिन्स से बेवजह दुश्मनी मोल ली। लेकिन अचानक उन्होंने अपने इस हील के किरदार से फिर वापसी ले ली।
अब तक डीन एम्ब्रोज़ के WWE में काफी सारे दोस्त और दुश्मन बन चुके हैं। आइये बात करते है उन 2 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें वे पसन्द करते हैं और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें वे पसन्द नहीं करते:
सैथ रॉलिन्स (पसंद)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/b9511-15506697449981-800.jpg 1920w)
आप में से कुछ को यह पता नहीं होगा लेकिन सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज़ के WWE में साइन करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। सैथ रॉलिन्स ने ही WWE कम्पनी में डीन एम्ब्रोज़ की सिफारिश की थी और उन्हें WWE में लाने के लिए बोला।
WWE में शामिल होने से पहले, डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस कुछ ही बार एक-दूसरे से मिले थे। उस समय, उनमें से कोई भी यह नहीं सोच सकता था कि भविष्य में वे WWE में द शील्ड में अब तक की सबसे बेहतर और मजबूत टीम बन जायेगी।
भले ही हमे बहुत बार रिंग में इनके बीच राइवलरी देखने को मिली है लेकिन वे असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त है।
# रोमन रेस (पसंद)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09c1c-15506697658872-800.jpg 1920w)
यह बात ज्यादा चौंकाने वाली नहीं है कि एम्ब्रोज़ और रोमन रेन्स असल जिंदगी में भी बहुत अच्छे दोस्त है। भले ही कम्पनी ने इनके बीच बहुत बार राइवलरी भी पेश की, बैटलग्राउंड 2016 में शील्ड के तीनों मेंबर्स के बीच हमें WWE चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मुकाबला भी देखने को मिला लेकिन असल जिंदगी में वे अच्छे दोस्त है और इसे हम बहुत बार WWE रिंग में भी देख चुके हैं।
हालांकि रोमन रेन्स अपना समय WWE से दूर बिता रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि एम्ब्रोज़ और रोमन अब बात नहीं करते हैं, क्योंकि हाल ही में एम्ब्रोज़ ने रोमन की वर्तमान हालत पर एक अपडेट प्रदान किया है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
जॉन सीना (नफरत)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/88950-15506697831628-800.jpg 1920w)
यह बहुत आश्चर्य करने वाली बात है कि जॉन सीना नापसन्द किये जाने वाले सुपरस्टार की श्रेणी में आते हैं। भले ही WWE में उन्हें नापसन्द करने वाले बहुत से रैसलर्स हैं लेकिन असल जिंदगी में उन्हें डीन एम्ब्रोज़ पसंद नहीं करते। जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और वे 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं लेकिन डीन एम्ब्रोज़ के लिए उनकी यह उपलब्धि मायने नहीं रखती।
हालांकि, कई लोगों को लगता है कि सीना को सबसे बेहतर पुश मिला है वह सही है क्योंकि उन्होंने इसे अर्जित किया है, लेकिन एम्ब्रोज़ को यह पसन्द नहीं शायद यही कारण से वे जॉन सीना को नापसन्द करते हैं।
ब्रॉक लैसनर (नफरत)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/20d10-15506698026596-800.jpg 1920w)
इसमें कोई संदेह नहीं है कि डीन एम्ब्रोज़ न केवल ब्रॉक लैसनर को नापसंद करते हैं, बल्कि वह उनसे नफरत भी करते हैं।
पॉडकास्ट पर डीन एम्ब्रोज़ ने इस बात का खुलासा किया कि जब उनका मुकाबला रैसलमेनिया 32 में स्ट्रीट फाइट में किया। एम्ब्रोज़ WWE यूनिवर्स को अच्छा और रोमांचक मैच देना चाहते थे लेकिन अंत में ब्रॉक ने कम्पनी की प्लानिंग को ख़ारिज कर दिया और एम्ब्रोज़ की बुरी तरह पिटाई की। यही वजह है कि एम्ब्रोज़ को ब्रॉक पसंद नहीं है।