Create

जॉन सीना के पुराने दुश्मन और पूर्व WWE सुपरस्टार को लगा 55 लाख रुपये का भारी जुर्माना

रूसेव का WWE में बहुत बड़ा नाम था। लेकिन इस साल उन्हें रिलीज कर दिया गया था। हालांकि WWE से वो जब रिलीज किए गए थे तो सभी को बहुत बड़ा झटका लगा था। इसके बाद रूसेव ने AEW में मिरो नाम से डेब्यू किया।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है

पूर्व WWE सुपरस्टार को लगा तगड़ा जुर्माना

पिछले हफ्ते AEW के एपिसोड में मिरो ने खराब हरकत कर दी थी। तीन AEW ऑफिशियल पर उन्हें हमला कर दिया था। इसका भुगतान भी उन्हें करना पड़ा। पिछले हफ्ते उनकी हरकतों की वजह से उनपर 75,000 डॉलर्स (55 लाख रूपये) का फाइन लगा। इस हफ्ते AEW बैकस्टेज में उनका इंटरव्यू हुआ और यहां मिरो ने अपने ऊपर लगे जुर्माने को लेकर बात की।

यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स द्वारा किए गए खतरनाक अटैक और चीटिंग से रोमन रेंस को मिली थी करियर की सबसे करारी हार

इस साल कोरोना की वजह से WWE को बहुत नुकसान हुआ था। मार्च के बाद अभी तक फैंस एरीना में नहीं आए है। WWE ने अप्रैल के महीने में कई सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसमें एक बड़ा नाम रूसेव का भी था। हालांकि उनकी पत्नी लाना अभी WWE रॉ का हिस्सा और शानदार काम कर रही है। रूसेव को रिलीज करने के बाद फैंस भी काफी गुस्सा हो गए थे।

WWE में अपनी प्रतिभा के बल पर रूसेव का बड़ा नाम था लेकिन उन्हें काफी पुश नहीं मिल पाया। WWE के बहुत पुराने रेसलर वो रहे हैं। उन्होंने कई बड़े दिग्गजों के साथ सिंगल मैच लड़ा है। हमेशा फैंस की भी मांग रही थी कि उन्हें पुश दिया जाए लेकिन ऐसा कभी कुछ देखने को नहीं मिला। पिछले साल वो काफी चर्चा में रहे थे। रूसेव डे के रूप में उन्हें काफी ख्याति मिली थी लेकिन इसके बावजूद वो आगे नहीं बढ़ पाए। शायद इस वजह से काफी गुस्सा भी रूसेव रहे थे। WWE से रिलीज होने के बाद AEW में उन्होंने डेब्यू किया। वहां अब वो अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। लगातार हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया वो करते रहते हैं। आने वाले समय में जल्द ही वो टाइटल पिक्चर में शामिल हो जाएंगे। लेकिन फिलहाल ये बुरी खबर है कि गलत हरकतों की वजह से उन्हें बड़ा जुर्माना लगा है।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस vs केविन ओवेंस के बीच होने वाले WWE TLC मैच के नियम क्या हैं और इसे किस तरह जीता जा सकता है?

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment