79 साल की उम्र में WWE दिग्गज के निधन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Enter caption

हाल ही में WWE फैंस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि दिग्गज पैट पैटरसन का 79 साल में निधन हो गया था। WWE में पैटरसन का बहुत बड़ा रोल रहा है। पैटरसन पहले इंटरकॉन्टिनेंट चैंपियन रहे हैं और वहीं रॉयल रंबल की खोज करने में भी उनका बड़ा हाथ रहा है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गया

WWE दिग्गज के निधन पर बड़ा अपडेट

पैट पैटरसन की निधन की खबर सुनकर पूरा WWE शोक में डूब गया था। कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अब रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने पैट पैटरसन के निधन पर बड़ा अपडेट दिया है। इस साल की शुरूआत में रॉकी जॉनसन के अंतिम संस्कार में वो आए थे तभी ये बात क्लियर हो गई थी कि उनकी कंडीशन खराब हो गई है। ब्लैडर कैंसर से पैट पैटरसन पीड़ित थे। पिछले कुछ अंतिम महीनों में पैटरसन की हालत बहुत ही घटिया हो गई थी। कोविड के चलते वो आइसोलेशन में भी इस बार रहे थे। इसका नुकसान भी उन्हें हुआ था।

ये भी पढ़ें: 2020 में ब्रे वायट के 5 शानदार सैगमेंट्स जो फैंस को सालों तक याद रहेंगे

एक बात और सामने आई है कि पूर्व WWE सुपरस्टार ग्रेनियर काफी करीब पैटरसन के थे। वो पिछले महीने उनसे मिले थे। ग्रेनियर के मुताबिक पैटरसन का वजन 60 पाउंड कम हो गया है। इसके बाद वो लगातार हॉस्पिटल में ही थे। इसके बाद उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर हो गया है। ग्रेनियर बाद में हॉस्पिटल भी गए थे और तब उन्हें पता चला था की उनकी हालत काफी बुरी है। इसके बाद उनकी बायोप्सी भी हुई। पैटरसन की हालत इतनी खराब थी कि वो एकदम चले गए।

पैट पैटरसन को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका WWE करियर काफी शानदार रहा है। उनके जाने से WWE को काफी नुकसान हुआ है। WWE को इस मुकाम तक पहुंचाने में पैटरसन को बहुत बड़ा हाथ रहा है। विंस मैकमैहन ने भी ट्वीट के जरिए उनकी बहुत तारीफ की थी और बड़ा बयान दिया था। WWE बैकस्टेज उन्होंने बहुत ज्यादा काम किया। कई सुपरस्टार्स को सफल बनाने में पैटरसन का बहुत बड़ा हाथ रहा है। उनकी फैन फॉलोविंग बहुत ज्यादा थी। WWE के कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की थी।

ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराश

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications