Royal Rumble 2021 से पहले गोल्डबर्ग का अपने दुश्मन से होगा सामना, WWE ने किया बहुत बड़ा ऐलान

गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग

अगले हफ्ते रॉ(RAW) शानदार होने वाली है। ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) और गोल्डबर्ग(Goldberg) का आमना-सामना अगले हफ्ते रेड ब्रांड में होने वाला है। गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर के बीच घमासान फैंस को देखने को मिल सकता है। WWE ने इस बात का ऐलान किया कि दोनों रिंग में एक साथ नजर आएंगे। फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा

गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का होगा आमना-सामना

फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि ड्रू मैकइंटायर अब ठीक हो गए है। वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस हफ्ते उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया कि वो अगले हफ्ते रेड ब्रांड में वापसी करेंगे। गोल्डबर्ग को अब बड़ी चुनौती मिलने वाली है। Royal Rumble से पहले RAW का ये आखिरी एपिसोड होगा।

सैटेलाइट वीडियो के जरिए इस हफ्ते RAW में ड्रू मैकइंटायर नजर आए थे। उन्होंने अगले हफ्ते वापसी का ऐलान किया। पिछले दो हफ्ते से वो एक्शन में नजर नहीं आए थे। वहीं गोल्डबर्ग पार्ट टाइमर इस समय WWE में है। अभी तक वो भी RAW में पिछले दो हफ्ते से नजर नहीं आए है। WWE ड्रू मैकइंटायर के सही होने का इंतजार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: ''घायल ब्रॉक लैसनर को देख मैंने उनसे बोला था कि जल्द F5 मारकर मैच को खत्म कर दें''

गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर के बीच अगले हफ्ते बातचीत होगी। और इस दौरान दोनों एक दूसरे पर हमला भी कर सकते हैं। Royal Rumble में दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। इससे पहले दोनों के बीच रिंग में टकराव देखना भी जरूरी था। और अब ये अगले हफ्ते फैंस को देखने को मिलेगा।

RAW लैजेंड नाइट में आकर गोल्डबर्ग ने ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इसके बाद पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था। बाद में इस मैच को ऑफिशियल कर दिया गया था। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ड्रू मैकइंटायर के लिए बड़ी चुनौती होगी। वहीं गोल्डबर्ग की वापसी से फैंस नाराज है लेकिन वो Royal Rumble में अच्छा परफॉर्म करते हैं तो फिर फैंस उनका सपोर्ट जरूर करेंगे। फैंस की नजरें फिलहाल अगले हफ्ते RAW में हैं, जहां ये दोनों दिग्गज एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।