रॉयल रंबल(Royal Rumble) में गोल्डबर्ग(Goldberg) का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के साथ होने वाला है। इस मैच के लिए दोनों सुपरस्टार्स तैयार हैं। इस हफ्ते WWE रॉ(RAW) में गोल्डबर्ग का आमना-सामना होने वाला है। सबसे खास बात है कि ड्रू मैकइंटायर की रेड ब्रांड में वापसी होने वाली है। गोल्डबर्ग को आकर वो इस बात चुनौती दे सकते हैं। ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहतWWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को गोल्डबर्ग को दिया संदेशट्विटर पर ड्रू मैकइंटायर ने अपनी वापसी के बारे में कहा। RAW में उनकी दो हफ्ते बाद वापसी होगी। मैकइंटायर को कोरोना हो गया था। WWE ने पिछले हफ्ते इस बात का ऐलान कर दिया था कि गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर रिंग में नजर आएंगे।I make my return on the last #WWERAW before the #RoyalRumble & @Goldberg will be in the house. All jokes aside, I defend my title against one of the most destructive forces in wrestling history & a man who doesn’t get paid by the hour. See you tomorrow, Billy pic.twitter.com/CjdULRGvXs— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) January 24, 2021ड्रू मैकइंटायर ने ट्वीट के जरिए अपने इरादे साफ कर दिए है। गोल्डबर्ग को वो बिल्कुल भी छूट नहीं देने वाले हैं। Royal Rumble से पहले रेड ब्रांड का ये अंतिम एपिसोड फैंस को देखने को मिलेगा। ये दोनों बड़े सुपरस्टार यहां नजर आएंगे।ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिएड्रू मैकइंटायर को Royal Rumble में कड़ी चुनौती मिलने वाली है। ड्रू पहले ही कह चुके हैं कि गोल्डबर्ग के खिलाफ लड़ना उनका सपना रहा है। मैकइंटायर का ये सपना अब पूरा होने वाला है। वैसे उम्मीद ये जताई जा रही है कि Royal Rumble में ड्रू मैकइंटायर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने लेंगे। इसके बाद रंबल मैच मैच जो जीतेगा वो शायद ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेगा। द मिज के ऊपर भी इस बार सभी की नजरें टिकी हुई है। Royal Rumble में वो अपना ब्रीफेकस कैश इन कर सकते हैं। पिछले हफ्ते RAW में उन्होंने गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर दोनों को चुनौती दी और मजाक बनाया था। गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर के सैगमेंट में इस बार द मिज भी दखल दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है फिर आने वाले पीपीवी में द मिज भी फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। खैर फिलहाल फैंस को अब RAW का इंतजार है। गोल्डबर्ग और मैकइंटायर Royal Rumble से पहले रेड ब्रांड के अंतिम एपिसोड में आमने-सामने होंगे। 31 जनवरी को Royal Rumble का आयोजन होगा। इन दोनों के बीच फैंस को बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।