WWE रॉ (Raw) में जिंदर महल (Jinder Mahal) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) की राइवलरी इस समय शानदार चल रही है। महल पिछले दो हफ्तों से शानदार बाइक से एंट्री कर रहे हैं। इस बार ड्रू मैकइंटायर ने उनकी बाइक तोड़ दी। ये देखकर महल का गुस्सा काफी बढ़ गया था। पिछले हफ्ते मैकइंटायर की तलवार लेकर महल चले गए थे और इस बार मैकइंटायर ने अपना गुस्सा दिखाया। ये भी पढ़ें:-WWE Raw में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: रैंडी ऑर्टन, एलेक्सा ब्लिस, ड्रू मैकइंटायर समेत कई दिग्गज शामिल.@JinderMahal keeps on rollin'...#WWERaw pic.twitter.com/wSFmRLWASa— WWE (@WWE) July 13, 2021WWE सुपरस्टार मैकइंटायर ने मचाया बवालदरअसल WWE Raw में इस हफ्ते एक बार फिर जिंदर महल ने बाइक से एंट्री की। वीर-शैंकी ने महल का स्वागत किया और फिर उन्हें ड्रू मैकइंटायर की तलवार दे दी। शो के बीच में शानदार सैगमेंट भी देखने को मिला। महल ने मैकइंटायर की बेइज्जती की और फिर उन्हें बुलाया। ये भी पढ़ें:-5 फीमेल WWE सुपरस्टार्स और उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर्स के AEW में डेब्यू करने पर कैसी प्रतिक्रिया दी थीमैकइंटायर इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर नजर आए। ये देखकर महल और उनके साथियों ने मैकइंटायर की तलवार को तोड़ दिया। मैकइंटायर इससे नाराज नजर नहीं आए और उन्होंने कहा कि वो सिर्फ एक रेपलिका थी। मैकइंटायर ने इसके बाद महल की स्पेशल बाइक तोड़ दी। महल काफी गुस्से में इसके बाद आ गए।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस समेत ढेरों बड़े नाम शामिलSteal a man's Claymore, suffer the consequences. ⚔️#WWERaw @DMcIntyreWWE @JinderMahal pic.twitter.com/O2tcucTYue— WWE (@WWE) July 13, 2021महल और मैकइंटायर के बीच अब स्टोरी शानदार अंदाज में बिल्ड की जा रही है। आने वाले पीपीवी में इन दोनों के बीच मैच देखने को मिल सकता है। दोनों की दोस्ती भी पहले अच्छी थी और अब दुश्मनी भी तगड़ी चल रही है। वीर-शैंकी भी इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस को इस राइवलरी का काफी पहले से इंतजार था। दोनों सुपरस्टार्स रिंग में अच्छा मैच भी दे सकते हैं। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!