Royal Rumble विजेता ड्रू मैकइंटायर की हाइट, चेस्ट और डोलों के बारे में जानकारी

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने पहली बार डब्लू डब्लू ई (WWE) में कदम साल 2007 में रखा था। कम ही लोग जानते हैं कि प्रोफेशनल रेसलिंग में आने से पहले मैकइंटायर स्कूल लेवल के फुटबॉल प्लेयर हुआ करते थे जो आमतौर पर डिफेंडर की भूमिका में नजर आते थे। रोमन रेंस को एलिमिनेट कर ड्रू ने रॉयल रंबल 2020 को जीता था। इस दौरान उन्होंने ब्रॉक लैसनर को भी बाहर किया था।

15 साल की उम्र में उन्होंने अपने प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत की। WWE में पहला मैच उन्होंने साल 2007 में लड़ा और उस समय उन्हें ड्रू गैलोवे नाम से जाना जाता था। उम्मीदों पर खरा ना उतरने के कारण 2014 में उन्हें कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया। अगले 3 साल उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताए और 2017 में एक बार उनकी WWE में वापसी हुई।

ये भी पढ़ें-रोमन रेंस ने बताया ऐज की चौंकाने वाली वापसी पर WWE लॉकर रूम का रिएक्शन क्या था?

वापसी तक वो गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके थे इस कारण उन्हें सफलता की उम्मीद की किरण नजर आने लगी थी। वो अब काफी तगड़े हैं और यहाँ हम आपको उनके बॉडी साइज़ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

मैकइंटायर की असली लंबाई 6 फुट 5 इंच है और इतनी कद काठी होने के बाद भी वो कभी-कभी हाई-फ़्लाइंग मूव्स भी लगाते हैं। उनका चेस्ट साइज़ 58 इंच है जो WWE में उन्हें सबसे तगड़े सुपरस्टार्स में से एक साबित करता है। उनका डोला/बाइसेप साइज़ 22 इंच का है और कमर 38 इंच है। बाइसेप के मामले में वो रोमन रेंस से भी आगे हैं जिनके डोले 20 इंच के हैं।

मैकइंटायर की फ़िटनेस काफी अच्छी है इसलिए करीब साढ़े 6 फुट की लंबाई के बाद भी उनका वज़न 110 किलो है।

अपने WWE करियर में मैकइंटायर 1 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, 2 बार रॉ टैग टीम टाइटल, NXT चैंपियनशिप और एक बार के रॉयल रंबल विजेता भी रह चुके हैं। अपनी गज़ब की ताकत से उन्होंने कर्ट एंगल, रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी हराया हुआ है।

अब हिंदी में WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं