3 मेंस और 2 विमेंस सुपरस्टार्स जिनका WWE करियर Triple H ने 2024 में बर्बाद होने से बचा लिया

Ujjaval
ट्रिपल एच ने कुछ स्टार्स का WWE करियर बचा लिया (Photo: Triple H Instagram & WWE.com)
ट्रिपल एच ने कुछ स्टार्स का WWE करियर बचा लिया (Photo: Triple H Instagram & WWE.com)

Men's & Women's Stars Career Saved Triple H 2024: WWE के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहा और उन्होंने कई खास पल फैंस को दिए। इसी बीच कुछ स्टार्स के लिए भी 2024 एकदम करियर बदल देने वाला रहा। भले वो कोडी रोड्स (Cody Rhodes) हो या फिर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa), उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके अपना कद बढ़ाया। हालांकि, उनका करियर कभी बर्बादी की राह पर नहीं था। कुछ स्टार्स का करियर 2024 में एकदम से अच्छी राह पर आ गया। इस आर्टिकल में हम 3 मेंस और 2 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका WWE करियर ट्रिपल एच ने बर्बादी से बचाया।

Ad

3- मेंस सुपरस्टार: डेमियन प्रीस्ट एकदम से WWE फैंस के फेवरेट स्टार बन गए

Ad

डेमियन प्रीस्ट ने पिछले साल Money in the Bank ब्रीफकेस जीता था लेकिन वो इसे कैश-इन नहीं कर पा रहे थे। बतौर सिंगल्स स्टार वो संघर्ष कर रहे थे और फैंस ने उनसे उम्मीद छोड़ दी थी। हालांकि, डेमियन ने WrestleMania XL में ड्रू मैकइंटायर पर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। इसके बाद उन्होंने बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन खुद को साबित किया और फैंस को प्रभावित किया। बाद में उनका बेबीफेस टर्न हो गया और अभी वो Raw के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। प्रीस्ट का करियर ट्रिपल एच ने बर्बाद होते-होते बचा लिया।

2- विमेंस सुपरस्टार: WWE में कैंडिस लेरे कुछ खास नहीं कर पा रही थीं

Ad

कैंडिस लेरे ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से उतना ज्यादा प्रभावित नहीं किया था। बाद में WWE ने उन्हें इंडी हार्टवेल के साथ टैग टीम डिवीजन में डाल दिया। इसके बाद भी उनका करियर नीचे की ओर जा रहा था और फैंस उनसे कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे। कैंडिस लेरे को बाद में ट्रिपल एच ने अच्छा पुश देते हुए इतिहास की पहली विमेंस Speed चैंपियन बनाया। इसके बाद कैंडिस की किस्मत बदल गई। वो नाया जैक्स की साथी के रूप नज़र आ रही हैं और लगातार टीवी पर हैं। इसके अलावा उन्होंने विमेंस WarGames मैच में भी हिस्सा लिया था।

2- मेंस सुपरस्टार: ब्रॉन्सन रीड का WWE करियर ट्रिपल एच ने बचा लिया

Ad

ब्रॉन्सन रीड ने ट्रिपल एच के नेतृत्व में WWE में वापसी की थी लेकिन 2023 में उन्हें उतनी अच्छी बुकिंग नहीं मिली। 2024 के मध्य तक भी रीड ने संघर्ष ही किया। लग रहा था कि शायद उन्हें कभी आगे आने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, SummerSlam के बाद Raw के एपिसोड द्वारा उनका पुश शुरू हुआ। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन द्वारा अपना कद बढ़ाया। इसके अलावा ब्रॉन्सन ने WarGames मैच में तगड़ा प्रदर्शन किया। भले ही वो चोटिल हो गए लेकिन उन्होंने अपनी अलग ही छाप छोड़ दी। अब जब भी ब्रॉन्सन वापस आएंगे, फैंस को उनसे एक बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

1- विमेंस सुपरस्टार: बेली का WWE करियर एकदम से नीचे जा रहा था लेकिन चीजें सुधर गई

Ad

बेली के लिए 2023 एकदम ही भूलने लाया था। उस समय उनकी डैमेज कंट्रोल मेंबर्स सफलता हासिल कर थी थीं, तो दूसरी ओर बेली संघर्ष कर रही थीं। उन्हें लगातार बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ रहा था और उनका कद गिर गया था। साफ तौर पर लग रहा था कि बेली इससे बाहर नहीं आ पाएंगी। हालांकि, उन्होंने विमेंस Royal Rumble मैच जीता और यहां से उनकी किस्मत बदल गई। बेली को डैमेज कंट्रोल से बाहर किया गया और फिर WrestleMania में उन्होंने इयो स्काई को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप जीती। बेली का टाइटल रन काफी अच्छा रहा और WarGames मैच में भी उनकी टीम की ही जीत हुई थी।

1- मेंस सुपरस्टार: ड्रू मैकइंटायर के लिए 2024 WWE में सबसे अच्छा साल रहा

Ad

ड्रू मैकइंटायर का करियर 2023 में नीचे की ओर जा रहा था और लग रहा था कि उनके लिए कंपनी के पास कोई प्लान नहीं है। हालांकि, उनका 2023 के अंत में हील टर्न देखने को मिल गया। इसके बाद 2024 की शुरुआत मैकइंटायर ने धमाल के साथ की। सीएम पंक के साथ उन्होंने अपना स्टोरीलाइन एंगल सेटअप किया। WrestleMania में मैकइंटायर आखिर फैंस के सामने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने में सफल हो गए। उनके टाइटल रन का भले ही जल्द अंत हो गया लेकिन फिर उन्होंने Money in the Bank ब्रीफकेस भी इस साल जीता। इसके असफल कैश-इन के बावजूद सीएम पंक के साथ उनकी दुश्मनी तगड़ी रही। यह साल 2024 की सबसे अच्छी राइवलरी रही। उनका करियर बर्बाद होते-होते बच गया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications