जल्द खत्म होगी WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की बादशाहत?

Enter caption

इस साल WWE रेसलमेनिया में ड्रू मैकइंटायर(drew-mcintyre) का सपना पूरा हुआ। ब्रॉक लैसनर को हराकर ड्रू मैकइंटायर ने WWE चैैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले मैकइंटायर ने WWE रॉयल रंबल भी जीता था। जब से WWE चैंपियनशिप मैकइंटायर ने अपने नाम की है तब से वो लगातार इसे डिफेंड कर रहे हैं। और उनका चैंपियनशिप रन काफी अच्छा चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- WWE Extreme Rules के बारे में 3 बातें जो शायद ही किसी को पता होगी

बिग शो, बॉबी लैश्ले, सैथ रॉलिंस के खिलाफ वो WWE चैंपियनशिप को मैकइंटायर डिफेंड कर चुके हैं। लगातार मैकइंटायर ने अच्छा प्रदर्शन कर सभी को खुश किया है। और इसके लिए काफी मेहनत मैकइंटायर ने की है।

WWE चैंपियन मैकइंटायर के लिए प्लान

कई रिपोर्ट्स में ये बात कही गई है कि WWE अब समरस्लैम के लिए रैंडी ऑर्टन और मैकइंटायर का मैच बुक कर रहा है। इन दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन WrestlingNews.co ने हाल ही में एक बात कही है कि इस मैच में मैकइंटायर अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड नहीं कर पाएंगे। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ होने वाले इस मैच में वो हार सकते हैं। और इसके बाद जब रैंडी ऑर्टन WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगे तो फिर रॉयल रंबल या रेसलमेनिया में ऐज के खिलाफ वो इसे डिफेंड कर सकते हैं। ऐज की वापसी कब होगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है।

इसके अलावा जब फैंस की वापसी होगी तो फिर मैकइंटायर का मैच किसी बड़े स्टेज में रैंडी ऑर्टन के साथ हो सकता है। और यहां मैकइंटायर की जीत फैंस के सामने होगी। फिलहाल इस महीने WWE का एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी होने वाला है। और मैकइंटायर का मुकाबला यहां पर डॉल्फ जिगलर के साथ होगा। हालांकि इस मैच को लेकर कई फैंस नाराज भी है।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में सबका ध्यान खींचा