Royal Rumble के बाद WWE चैंपियन को मिला नया प्रतिद्वंदी, 20 साल पुराना दोस्त बना दुश्मन

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

रॉयल रंबल(Royal Rumble) के बाद पहली रॉ(Raw) में WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को नया प्रतिद्वंदी मिल गया है। वो प्रतिद्वंदी कोई और नहीं बल्कि ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के 20 साल पुराने दोस्त शेमस होंगे। शेमस(Sheamus) ने ड्रू को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए कहा था। मैकइंटायर ने ये मैच उन्हें दे दिया है। अब दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को मिला नया प्रतिद्वंदी

WWE Raw की शुरूआत इस बार ड्रू मैकइंटायर ने की। Royal Rumble में अपने मैच को लेकर उन्होंने बयान दिया। इसके बाद ऐज की एंट्री हुई। ऐसा लगा था कि ऐज उन्हें चैलेंंज करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैकइंटायर ने ऐज को बधाई दी और जमकर तारीफ की। ऐज ने भी मैकइंटायर की तारीफ की और अपने आप को खतरा बताया। इसके बाद शेमस भी आ गए।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

शेमस ने पहले ऐज को बहुत सुनाया और ड्रू मैकइंटायर की तारीफ की। उन्होंने अपनी 20 साल की दोस्ती याद दिलाई। ऐज ने इसके बाद दोनों को धमकी दी और चले गए। लेकिन इसके बाद शेमस ने ड्रू मैकइंटायर को किक मार दी। दोनों की दोस्ती खत्म हो गई।बैकस्टेज में इसके बाद शेमस ने कहा कि अब वो मैकइंटायर के दोस्त नहीं है और उन्हें WWE चैंपियनशिप चाहिए।

शो के दौरान ही बाद में मैकइंटायर का बैकस्टेज इंटरव्यू हुआ। मैकइंटायर काभी भावुक हो गए थे। उन्होंने शेमस को अपनी दोस्ती याद दिलाई। उन्होंने कहा कि शेमस ने 20 साल की दोस्ती कर दी। साथ ही मैकइंटायर ने ये भी कह दिया कि शेमस को मैच चाहिए ना तो मैं इसके लिए तैयार हूं।

शेमस ने भी इसके बाद कह दिया कि मैं इस मैच के लिए तैयार हूं।

ऐज ने भी मैकइंटायर को कहा कि वो अपना निर्णय बता देंगे लेकिन इससे पहले अब मैकइंटायर को शेमस का सामना करना पड़ेगा। दोनों काफी करीब दोस्त हैं। 20 साल से ये दोनों साथ है। ये बोलते हुए मैकइंटायर खुद भी काफी भावुक हो गए थे। लेकिन अब इन दोनों की जंग में रिंग में नजर आएगी। फैंस को भी इस मैच में मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।