"मैं हमेशा WWE दिग्गज अंडरटेकर को तंग और परेशान करता रहता था"

Enter caption

अपने करियर में बहुत बार अंडरटेकर WWE लॉकर रूम के लीडर रहे। कई WWE सुपरस्टार्स ने अंडरटेकर को लेकर कई बातें की है। अंडरटेकर लॉकर रूम में कई जानकारियां देते थे। मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी उन सुपरस्टार्स में से एक है जो अंडरटेकर के नेतृत्व में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ये बात कही है।

ये भी पढ़ें;- WWE TLC में आग के बीच हुए मैच में मचा बवाल, 33 साल के सुपरस्टार को रिंग में जिंदा जलाया गया

अंडरटेकर को लेकर बड़ा बयान

एक दशक पहले सिंगल मैच में अंडरटेकर का सामना ड्रू मैकंटायर से हुआ था। और इसके एक दशक बाद फिर टैग टीम मैच में सामना हुआ। the Broken Skull Sessions में हाल ही में ड्रू मैकइंटायर गेस्ट बनकर आए। स्टोन कोल्ड ने इसे होस्ट किया था। यहां मैकइंटायर ने अंडरटेकर को लेकर बयान दिया। मैकइंटायर कहा कि वो उनके मेंटर रहे हैं। मैकइंटायर ने ये भी बताया कि उन्होंने क्यों अंडरटेकर को परेशान किया।

ये भी पढ़ें:- WWE TLC में रैंडी ऑर्टन द्वारा रिंग में द फीन्ड को जिंदा जलाने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई

ड्रू मैकइंटायर ने कहा,

मैंने अंडरटेकर को हमेशा परेशान किया। वो अंडरटेकर हैं और मेरे मेंटर हैं। इस लिहाज से मैं हमेशा उनसे सवाल पूछता था। वो मुझसे कहते थे रेसलर की तरह खेलना बंद करो और सिर्फ रेसलर बनो। मुझे समझ नहीं आता था कि वो क्या कह रहे हैं। मैं हमेशा समझता था कि मैं रेसलिंग गेयर में हूं, मैंने हर जगह रेसलिंग की है, मैं एक रेसलर हूं। वो जो कहते थे उसका मतलब मुझे समझ नहीं आया। बहुत समय लगा और उसके बाद समझ आया कि उन्होंने क्या कहा। इसके बाद मैं हमेशा अपने अगले लेवल के बारे में सोचता था। मेरी आंखों में दिखता है कि मैंं मोमेंट में नहीं हूं लेकिन क्राउड ये चीज देखता है। सीधी सी बात है कि मैं आराम से नहीं रह सकता हूं। आराम तभी कर सकता हूं जब मैं वहां से चला जाऊं। जब आप अपने मोमेंट को फील करते हो तो फिर सभी ये चीज करते हैंं। मैं ये सब पहले नहीं किया करता था।

अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। सर्वाइवर सीरीज में इस साल उनका फाइनल फेयरवेल हुआ था। वहीं ड्रू मैकइंटायर का WWE रन इस समय सबसे खास चल रहा है। वो लगातार अपनी चैंपियनशिप बड़े इवेंट्स में डिफेंड कर रहे हैंं।

यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स द्वारा किए गए खतरनाक अटैक और चीटिंग से रोमन रेंस को मिली थी करियर की सबसे करारी हार