जन्मदिन के दिन मौजूदा डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(drew-mcintyre) को उनके फैंस ने अलग ही अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने लगातार उन्हें बधाई दी। WWE चैंपियन मैकइंटायर ने इसके बाद सभी को बर्थडे बधाई देने के लिए धन्यवाद कहा है। मैकइंटायर ने कहा की सोशल मीडिया पर उन्होंने सभी लोगों के पोस्ट पड़े और उन्होंने अपनी अंदाज में सभी को धन्यवाद कहते हुए अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बता दिया।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो अपना मोमेंटम खो चुके हैंThanks for all the birthday wishes, I see them all. Every one of you have played a part in my journey & we’re just getting started. Now for my birthday tradition... heavy leg day pic.twitter.com/bsvBNzTAQo— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) June 6, 2020रैने यंग ने भी ट्वीट कर मैकइंटाय को विश किया।Happy Birthday dude!— Renee Young (@ReneeYoungWWE) June 6, 2020WWE में ड्रू मैकइंटायर का करियरमौजूदा WWE चैंपियन मैकइंटायर का करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। मे रोस्टर में जब पहली बार मैकइंटायर ने एंट्री की थी तो पूरी तरह से वो फेल रहे थे। 3MB के साथ शुरूआत में मैकइंटायर थे। और लोवर मिडकार्ड में वो काम करते थे। बड़ी टीमों के खिलाफ हमेशा वो असफल रहे। इस दौरान वो कई मैच हारे। असफलता मिलने के बाद WWE से वो रिलीज हो गए। इसके बाद उन्होंने बाहर रहकर अच्छे से अपने को तैयार किया। TNA में उन्होंने हाथ आजमाया। इसके बाद NXT में उन्होंने कदम रखा। NXT चैंपियन वो वहां पर बने।NXT में सिर्फ पांच महीने में वो चैंपियन बन गए। काफी लंबे समय तक वो चैंपियन बने रहे। मेन रोस्टर में इसके बाद मैकइंटायर ने डेब्यू किया। जिगलर के साथ मिलकर कई बड़ी फ्यूड्स का वो हिस्सा रहे। यहां से उनका करियर काफी शानदार रहा। पीछे पलट के उन्होंने नहीं देखा। साल 2020 के रॉयल रंबल में सभी को पीछे कर मैकइंटायर मैच के विजेता बन गए। इसके बाद WWE रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर वो WWE चैंपियन बने। मैकइंटायर की जिंदगी का ये सबसे बड़ा पल था। क्योंकि कई बार वो WWE में फेल हुए। शायद उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनकी वापसी होगी।ये भी पढ़ें: WWE बैकलैश पीपीवी इतिहास के 5 सबसे यादगार पल