"WrestleMania 37 में फैंस को देखते ही WWE दिग्गज ऐज की आंखों में आंसू आ गए थे"

WWE
WWE

WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 का समापन हो गया और ये काफी स्पेशल इवेंट रहा। करीब एक साल बाद फैंस की वापसी इसमें देखने को मिली। दो दिन के इस शो में हर दिन 25 हजार से ज्यादा WWE फैंस नजर आए। विंस मैकमैहन(Vince McMahon) ने पहले दिन सबसे पहले एंट्री कर फैंस का स्वागत किया और सभी इसमें भावुक नजर आए। विंस मैकमैहन के साथ रोस्टर के सभी सुपरस्टार्स मौजूद थे और कई सुपरस्टार्स की आंखों में आंसू नजर आए थे।

Ad

यह भी पढ़ें: द ग्रेट खली ने WWE WrestleMania 37 में रोमन रेंस की जबरदस्त जीत के बाद उन्हें खास अंदाज में दी बधाई

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज ऐज हुए थे भावुक

TV Insider को इस सैगमेंट को लेकर WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने इंटरव्यू दिया और कहा कि एक साल फैंस को देखने के बाद ऐज की आंखों में आंसू आ गए थे। रिया रिप्ली ने कहा,

यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 में मैच जीतने वाले सभी रेसलर्स की पूरी लिस्ट: रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फैंस को मिले कई नए चैंपियंस

क्राउड को देखना और उनके सामने एंट्री करना बहुत ही खास था। मेरे सभी सपने पूरे हो गए है। ये एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं काफी समय से काम कर रहा हूं। मैं काफी भावुक हो गई थी और अपने आप को समझा रही थी कि रोना नहीं है। मेरे पास में ऐज खड़े थे और मैंने देखा उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

रिया रिप्ली ने इस मेगा इवेंट में असुका को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। मेन रोस्टर में पहली बार उन्होंने कोई चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद Raw में फिर से दोनों के बीच रीमैच हुआ था लेकिन शार्लेट फ्लेयर ने इसमें दखल दे दिया। अब ऐसा लग रहा है कि रिया रिप्ली को इस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर चैलेंज करेंगी।

यह भी पढ़ें: WrestleMania Backlash के लिए WWE चैंपियनशिप मैच का हुआ ऐलान, दो पुराने दुश्मन मचाएंगे जबरदस्त बवाल

कोविड के कारण पिछले एक साल से एरीना में फैंस नहीं आ रहे थे लेकिन इस साल उनकी मेगा इवेंट में वापसी हुई। ये बहुत ही खास पल था इसलिए विंस मैकमैहन सभी का स्वागत करने के लिए आए हुए थे। WWE ने भी फैंस के लिए खास आयोजन किया था और ये इवेंट काफी सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications