WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के बाद ऐज (Edge) ने पहली बार ब्लू ब्रांड में वापसी की। ये किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐज इतनी शानदार एंट्री करेंगे। ऐज ने ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते वापसी कर रोमन रेंस (Roman Reigns) पर खतरनाक अटैक किया। ऐज की वापसी देखकर रोमन रेंस काफी डर गए थे। ऐज का खतरनाक रूप एक बार फिर फैंस को देखने को मिला। ऐज काफी गुस्से में लग रहे थे क्योंकि WrestleMania 37 में उनकी हार हुई थी।ये भी पढ़ें: WWE ने किया अनोखे मैच का ऐलान, द ग्रेट खली हुए भावकु, रोमन रेंस की होगी बहुत ही बुरी हालत?WWE दिग्गज ऐज ने की धमाकेदार वापसीदरअसल WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस का ओपन चैलेंज तय किया गया था। मेन इवेंट में रोमन रेंस और पॉल हेमन आए। पॉल हेमन ने जमकर रोमन की तारीफ की। रोमन रेंस द्वारा हराए गए सभी सुपरस्टार्स का पॉल हेमन ने मजाक बनाया। हेमन ने कहा कि अब उनके पास कोई और रास्ता नहीं है। जैसे ही रोमन रेंस ने माइक पकड़ा और वो ओपन चैलेंज के लिए बोलने वाले थे तभी ऐज का म्यूजिक बज गया।ये भी पढ़ें: भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से दुखी होकर शेयर किया बेहद भावुक पोस्टऐज का म्यूजिक सुनकर रोमन रेंस भी घबरा गए थे। ऐज के रिंग में आने से पहले ही रोमन रेंस उन्हें मारने के लिए तैयार हो गए। ऐज ने एंट्री की और दोनों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। रोमन ने सुपरमैन पंच दिया तो वहीं ऐज ने स्पीयर मार दिया। जिमी उसो भी रोमन रेंस को बचाने आए लेकिन ऐज ने उन्हें भी बैरिकेड में स्पीयर देकर धराशाई कर दिया।.@EdgeRatedR Spears Jimmy @WWEUsos through the barricade! #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/NSAl6AjoiW— WWE (@WWE) June 26, 2021ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को बेबीफेस टर्न ले लेना चाहिए और 2 कारण क्यों हील सुपरस्टार ही बने रहना चाहिए"You want me?! I'm right here!!!"#SmackDown @EdgeRatedR @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/Q22WkRZcX5— WWE (@WWE) June 26, 2021WWE ने फैंस को इस बार बड़ा सरप्राइज दिया क्योंकि ऐज की वापसी किसी ने सोची नहीं थी। ऐज ने WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लिया था और अब भी वो इसी रूप में नजर आए। अब ये बात तय है कि रोमन रेंस और ऐज की राइवलरी फिर शुरू होगी। ऐज इस बार रोमन रेंस को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।