पिछले कुछ समय से WWE सुपरस्टार इलायस लाइव टीवी पर नहीं आए थे। कुछ महीने पहले WWE स्मैकडाउन में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप टूर्नामेंट था,इसके बाद वो नजर नहीं आए। लेकिन WWE Raw में इस हफ्ते धमाकेदार वापसी उन्होंने कर ली है।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को धोखा दिया हैस्मैकडाउन में स्टोरीलाइन के हिसाब से शेमस ने इलायस का कार एक्सिडेंट कराया था। इसमें जैफ हार्डी भी शामिल थे। हालांकि ये स्टोरीलाइन किसी को उस समय समझ भी नहीं आई थी। फैंस को पता नहीं लगा कि आखिर ऐसा क्यों किया गया था। बाद में पता चला था कि उन्हें इंजरी आ गई थी। उनकी सर्जरी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि करीब छह महीने बाद ही उनकी वापसी होगी। लेकिन Raw में हुए ड्राफ्ट में उन्होंने चौंका दिया। Raw में आकर इलायस ने जैफ हार्डी के ऊपर हमला किया।S̶T̶O̶M̶P̶ DDT!#WWERaw @JEFFHARDYBRAND pic.twitter.com/4WY9MV9w2h— WWE Universe (@WWEUniverse) October 13, 2020WWE Raw में हुई वापसीजैफ हार्डी का मुकाबला WWE Raw में एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। ये एक ट्रिपल थ्रेट मैच था। इससे पहले रॉलिंस ने WWE यूनिवर्स को संदेश दिया क्योंकि वो अब स्मैकडाउन का हिस्सा है। एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी के साथ भी उनकी बात हुई। जिसके बाद इनका मैच हुआ। जैफ हार्डी मैच के अंत में एजे स्टाइल्स को पिन करने ही वाले थे कि पीछे से गिटार से इलायस ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इसका फायदा एजे स्टाइल्स ने उठाया और मैच जीत लिया। इस मैच के बाद स्टैफनी मैैकमैहन ने ये ऐलान किया कि इलायस को रॉ में ड्राफ्ट किया गया है।.@IAmEliasWWE is BACK!And he just blasted @JEFFHARDYBRAND with a guitar on #WWERaw! pic.twitter.com/gbC26dIYrr— WWE (@WWE) October 13, 2020ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को WWE में कभी नहीं हरा पाएसैथ रॉलिंस तो स्मैकडाउन का हिस्सा अब है। लेकिन एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी के साथ अब स्टोरीलाइन में इलायस शामिल हो जाएंगे। स्मैकडाउन में भी पहले जैफ हार्डी और इलायस के बीच स्टोरी चल रही थी। जैफ हार्डी और एजे स्टाइल्स भी फ्यूड में शामिल थे। अब स्थिति और भी मजबूत हो गई है। जैफ हार्डी के पास अब बदला लेने के लिए पूरा मौका है। वैसे भी इलायस ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें कभी ज्यादा पुश नहीं दिया गया। अब ऐसा लग रहा है कि WWE के पास उनके लिए बड़ा प्लान है। इसलिए शायद इस समय उनकी वापसी कराई गई है। यह भी पढ़ें: WWE Draft, Part-1: SmackDown और Raw में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट