WWE दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर को 'डरकोप' कहते हुए बहुत बड़ा खुलासा किया?

Enter caption

स्मैकडाउन को फॉक्स में एक साल हो गया है। पहला साल ऊपर-नीचे WWE के लिए फॉक्स पर रहा। 4 अक्टूबर 2019 को फॉक्स पर स्मैकडाउन का डेब्यू हुआ था। 83 Weeks पर हाल ही में WWE स्मैकडाउन के पूर्व एग्सक्यूटिव एरिक बिशफ आए और उन्होंने यहां फॉक्स सहित कई बड़े मुद्दों पार बातचीत की।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

WWE दिग्गज ने कही बड़ी बात

फॉक्स पर स्मैकडाउन के पहले एपिसोड में कोफी किंग्सटन ने अपनी चैंपियनशिप को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड किया था। ब्रॉक लैसनर ने बुरी तरह कोफी किंग्सटन को मारा और कुछ ही सेकेंड्स में उन्हें हरा दिया। 180 दिन तक कोफी किंग्सटन WWE चैंपियन रहे थे।इसके बाद पूर्व UFC स्टार केन वैलासकेज आए और उन्होंने ब्रॉक लैसनर पर अटैक किया था।

एरिक बिशफ ने इस बात को लेकर चर्चा की और इसे बड़ी स्टोरी बताया। एरिक ने बताया कि इस स्टोरी की वहह से कैसे ब्रॉक लैसनर डरकोप लग रहे थे।एरिक बिशफ ने कहा,

ये अच्छी स्टोरी थी। ये कॉन्ट्रैस्ट देखने लायक था। सिर्फ 7 सेकेंड में आपने कोफी को हरा दिया। पूरा माहौल बना हुआ है। और सभी लोग ये सोच रहे हैं कि कोफी के साथ क्या कर दिया। फैंस क्रिएटिव और बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं। सबसे खास बात ये थी कि इसके कुछ देर बार ब्रॉक लैसनर डरकोप हो गए। केन वैलासकेज के आने से वो एकदम से डर गए थे। वो पुरानी सभी चीजें बेकार हो गई क्योंकि ये ब्रॉक लैसनर ने सोचा नहीं था। मुझे लगता है कि ये पार्ट सबसे शानदार रहा था। जब मैंने केन को देखा तो मैं काफी सरप्राइज था क्योंकि वो अच्छे शेप में नहींं थे। लेकिन इस बात से वहां पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पॉल और ब्रॉक लैसनर की हालत जो उस समय थी वो काफी शानदार रही थी।

ये बात सभी को पता है कि जब केन वैलासकेज ने एंट्री की थो तो ब्रॉक लैसनर डर गए थे। उनके चेहरा देखकर ये सभी को पता लग गया था। क्योंकि इससे पहले ब्रॉक लैसनर को इतना डरते हुए कभी नहीं देखा गया था। एरिक बिशफ ने बताया कि केन वैलासकेज के कारण ही सबसे ज्यादा ब्रॉक लैसनर डर गए थे। इसलिए उन्होंने डरकोप शब्द दिया।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications