फैंस को जिस पल का इंतजार था आखिरकार वो सामने आ गया। WWE में पांच साल बाद ईवा मैरी (Eva Marie) ने वापसी कर ली। WWE ने मैरी की वापसी का ऐलान पहले ही कर दिया था। WWE रॉ (Raw) से कुछ समय पहले बताया गया कि उनका मुकाबला नेओमी के साथ होगा लेकिन ये एडवर्टाइज मैच नहीं हुआ। दरअसल नेओमी (Naomi) उनका इंतजार रिंग में कर रही थी लेकिन WWE यूके सुपरस्टार पाइपर निवेन के साथ मैरी ने एंट्री की। निवेन के बारे में किसी को कुछ नहीं पता था।ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज अंडरटेकर को हराने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हुए अक्षय कुमार, मजेदार ट्वीट कर फैंस का जीता दिलWWE सुपरस्टार ईवा मैरी ने की वापसीWWE सुपरस्टार ईवा मैरी की जगह इस मैच में निवेन ने ली और नेओमी को उन्होंने आसानी से हरा दिया। कुछ ही मिनट तक ये मैच चला था। मैच के बाद मैरी ने माइक लेकर खुद को विजेता बता दिया। इसके बाद दोनों ने रिंगसाइड में जीत को सेलिब्रेट किया।ये भी पढ़ें:-WWE को दिग्गज ने कहा 'अलविदा', रोमन रेंस ने दी अपने दुश्मन को धमकी, जॉन सीना की नहीं होगी वापसी?THE EVA-LUTION HAS ARRIVED ... but @natalieevamarie isn't alone! #WWERaw pic.twitter.com/PZJ8t66RQW— WWE (@WWE) June 15, 2021कुछ रिपोर्ट्स में पहले भी ये कहा गया था कि ईवा मैरी अभी रिंग में एक्शन में नजर नहीं आएंगी। इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फैंस को जरूर इस बात से दुख हुआ होगा। मैरी ने कई साल बाद वापसी की थी और फैंस उन्हें एक्शन में देखना चाहते थे। निवेन की एंट्री होगी ये बात किसी को नहीं पता थी। ब्रॉडकास्ट टीम और कमेंटेटर को भी उनके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैरी ने अब वापसी कर ली और वो एक्टिव रेसलर के रूप में नजर आएंगी। आने वाले समय में वो जल्द ही टाइटल पिक्चर में भी शामिल हो सकती हैं।ये भी पढ़ें:-4 चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown में जरूर होनी चाहिए: रोमन रेंस को अपने विरोधी से मिलेगी बड़ी चुनौती?Apparently your winner of this match is ... @natalieevamarie?! #WWERaw pic.twitter.com/GT1QYXv4KP— WWE (@WWE) June 15, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!