भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन ने अंडरटेकर की तारीफ करते हुए किया बड़ा खुलासा

अंडरटेकर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम रहा हैं। अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। सभी सुपरस्टार्स उनके साथ अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने भी अंडरटेकर की तारीफ की। साथ ही जिंदर महल ने अंडरटेकर को लेकर बड़ा खुलासा भी किया।

Ad

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

अंडरटेकर को लेकर पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने कही बड़ी बात

साल 2012 के टाइम पर जिंदर महल को कुछ ही समय इस बिजनेस में हुआ था। द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन के सैगमेंट में वो शामिल हुए थे। केन और अंडरटेकर इसमें थे। जिंदर महल भी कुछ अन्य सुपरस्टार्स के साथ खड़े थे। दो दिग्गजों के साथ उनका ये सैगमेंट हुआ था।

ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो WWE में फिलहाल सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं

WrestlingNews को दिए गए इंटरव्यू में जिंदर महल ने इस सैगमेंट को लेकर बात की। जिंदर महल ने कहा,

अंडरटेकर बहुत ही हेल्पफुल हैं। यंग सुपरस्टार्स की बहुत मदद वो करते हैं। वो सभी मैच देखते हैं और अगर कोई उनसे सलाह मांगता है तो उनसे अच्छी सलाह कोई नहीं देता हैं। वो असली द मैन हैं। रॉ 1000 में उनके साथ मेरा फेवरेट मोमेंट रहा है। मेरे साथ कई नए सुपरस्टार थे और हम लोगों ने केन और अंडरटेकर के ऊपर हमला किया था। यहां चोकस्लैम से इस रात का अंत हुआ था। अंडरटेकर का जैकेट अटक गया था, जब वो इसे निकालना चाहते थे तो उन्हें इसे निकालने में समय लग गया था।

youtube-cover
Ad

मौजूदा दौर का हर कोई सुपरस्टार अंडरटेकर के साथ रिंग शेयर करना चाहता है। रेसलिंग की दुनिया के वो बादशाह है। हाल ही में सर्वाइवर सीरीज में उनका फाइनल फेयरवेल हुआ है। इस दौरान सभी लोग भावुक हो गए थे। विंस मैकमैहन भी प्रोमो के दौरान काफी भावुक नजर आए थे। जिंदर महल ने पुरानी याद को शेयर किया। पिछले कुछ सालों से जिंदर महल का भी WWE में बड़ा नाम हो गया है। हालांकि पिछले एक साल से वो चोट से जूझ रहे हैं। उनका समय इस समय कुछ खास नहीं चल रहा है। लेकिन जल्द ही वो वापसी कर धमाल मचाने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: 41 साल और 5 फुट 4 इंच के WWE रेसलर का दावा, 2021 की पहली Raw में होगा बड़ा धमाका

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications