WWE Raw में इस हफ्ते AJ Styles का सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने कंपनी के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

WWE Raw में इस हफ्ते एजे स्टाइल्स ने वापसी की
WWE Raw में इस हफ्ते एजे स्टाइल्स ने वापसी की

WWE Raw में इस हफ्ते एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने वापसी कर प्रोमो दिया। कई लोगों को ये प्रोमो अच्छा लगा लेकिन दिग्गज विंस रूसो ने इस पर सवाल खड़े कर दिए। विंस रूसो (Vince Russo) ने कहा कि एजे स्टाइल्स ने पहले ऐज का सामना करना चाहिए था और इसके बाद प्रोमो देना चाहिए थे। विंस रूसो ने एजे स्टाइल्स की मौजूूदा स्टोरीलाइन पर कड़े आरोप भी लगा दिए।

WWE दिग्गज विंस रूसो ने दिया बहुत बड़ा बयान

दो हफ्ते पहले ऐज ने हील टर्न लेकर एजे स्टाइल्स पर हमला कर दिया था। इस हफ्ते एजे स्टाइल्स ने वापसी की और ऐज के ऊपर तंज कसा। स्टाइल्स ने इस दौरान ऐज को रिंग में बुलाया लेकिन सैथ रॉलिंस ने एंट्री कर ली। Legion of RAW में बात करते हुए विंस रूसो ने कहा,

आपने दो हफ्ते बाद वापसी की तो आपको ऐज से गुजरना चाहिए था। आपको रिंग में प्रोमो देने के लिए नहीं जाना चाहिए था। आप रिंग में बात रहे हो कि ऐज के साथ क्या करोगे। इसका कोई मतलब नहीं बनता है। ये ही चीजें सुपरस्टार्स को आगे बढ़ने से रोकती है। टैलेंट को मारने का जरिया भी ये ही होता है। स्टाइल्स ने कहा कि मैं दो हफ्ते से घर में बैठकर ऐज के बारे में सोच रहा था। अब इसके बाद भी आप रिंग में आकर प्रोमो क्यों कट करोगे। अपने कैरेक्टर को एजे स्टाइल्स प्रोटेक्ट कर रहे थे।

youtube-cover

WrestleMania 38 में एजे स्टाइल्स और ऐज का मुकाबला होगा। अभी तक एजे स्टाइल्स के ऊपर ऐज काफी भारी पड़े हैं। इस हफ्ते भी सैथ रॉलिंस और स्टाइल्स के बीच मुकाबला हुआ था। स्टाइल्स के ऊपर ऐज ने चेयर से हमला कर दिया था। DQ के जरिए एजे स्टाइल्स को जीत मिल गई। दरअसल रॉलिंस ने कहा था कि अगर वो इस मैच की जीत जाएंगेे तो फिर उनका मुकाबला ऐज के साथ होगा। रॉलिंस की हार हो गई थी और इसके बाद वो काफी गुस्से में आ गए थे। रॉलिंस ने इसके बाद रिंग में तोड़ फोड़ मचा दी थी। रॉलिंस ने अगले हफ्ते भी बवाल मचाने की धमकी दी है।

Quick Links