49 साल के पूर्व WWE सुपरस्टार के ऊपर रेसलिंग इवेंट में फैन ने किया खतरनाक अटैक, एरीना में मची भगदड़

WWE दिग्गज पर हुआ हमला
WWE दिग्गज पर हुआ हमला

SWE Fury के इवेंट में पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली हॉस (Charlie Haas) के ऊपर एक फैन ने हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर ये बात काफी फैल गई और वहां से इस बात की जानकारी सभी को हुई। SWE Fury ने इस इवेंट में कई दिग्गजों को शामिल किया था। यहां कई WWE हॉल ऑफ फेमर भी नजर आए। चार्ली हॉस के ऊपर अचानक हुए इस हमले से सभी नाराज नजर आए। इस हमले की फुटेज यूट्यूब पर भी अपलोड कर दी गई।

Ad

ये भी पढ़ें:WWE को खली रोमन रेंस की कमी, फेमस सुपरस्टार के साथ हुआ बहुत बड़ा धोखा, ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऐलान?

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार पर हुआ हमला

दरअसल पू्र्व WWE सुपरस्टार चार्ली को एक फैन ने पुश किया और इसके बाद दूसरे फैन ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद काफी लड़ाई देखने को मिली। दूसरे रेसलर ने भी फैन के ऊपर हाथ उठाया। चार्ली भी काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने फैन के ऊपर अंत में पीछे से हमला भी किया। चार्ली इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए। इस अटैक के बाद भी चार्ली ने अपना प्रोमो जारी रखा था।

ये भी पढ़ें: 2 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Hell in a Cell 2021 में फैंस को निराश किया और 3 जिन्होंने सभी को प्रभावित किया

youtube-cover
Ad

ये भी पढ़ें:380 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज की Hell in a Cell में हुई करारी हार, मौजूदा WWE चैंपियन ने किया चारों खाने चित

वैसे चार्ली को बहुत कम WWE फैंस जानते हैं क्योंकि उन्होंने काफी पहले कंपनी में काम किया था। ब्लू ब्रांड में टैग टीम में उन्होंने अच्छा काम किया था। साल 2002 में कर्ट एंगल और शैल्टन बैंजामिन के साथ उनकी जोड़ी ने काफी अच्छा काम किया था। कई टॉप बेबीफेस के खिलाफ चार्ली का इस दौरान मुकाबला भी हुआ था। चार्ली ने इस दौरान टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी।

चार्ली ने WWE में हमेशा मिड कार्ड में ही परफॉर्म किया था। रेसलिंग की दुनिया में कई सालों से चार्ली काम कर रहे हैं। फिलहाल वो फैन के अटैक के बाद काफी चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया में भी फैंस लगातार उनके बारे में बात कर रहे हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications