WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और बेली (Bayley) के बीच शानदार मुकाबला हुआ। ये मैच Hell in a Cell के अंदर हुआ। बियांका ब्लेयर ने बेली को अंत में धराशाई करते हुए अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। इस मैच की शुरूआत में बेली ने बियांका ब्लेयर के ऊपर जमकर अटैक किया लेकिन अंत में बियांका ब्लेयर ने काफी चतुराई दिखाई।ये भी पढ़ें:-अक्षय कुमार ने WWE दिग्गज को दिया जवाब, रोमन रेंस का मैच हटाने का कारण सामने आया, Hell in a Cell में होगा बड़ा धमाका ?WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कीइस पीपीवी की शुरूआत इन दोनों दिग्गजों के मैच से हुई थी। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त मैच फैंस को दिया। चेयर, लैडर और कैंडो स्टिक से दोनों ने एक दूसरे पर काफी हमला किया। बेली ने बियांका को इस बार काफी परेशान किया। कई बार ऐसा लगा कि वो चैंपियनशिप हासिल कर लेंगी। पहले ये मैच काफी सिंपल होने वाला था लेकिन बाद में इस मैच में बड़ा बदलाव कर दिया गया था।ये भी पढ़ें:-4 मिनट में ब्रॉक लैसनर को हराने वाले दिग्गज ने John Cena को दी चुनौती, कहा- मेरे WWE करियर का सबसे बड़ा मैच होगाये मैच काफी लंबा चला और दोनों सुपरस्टार्स अंत में काफी थके हुए नजर आए। बियांका ब्लेयर ने हमेशा की तरह अंत में शानदार प्रदर्शन किया। बेली ने जीतने की बहुत कोशिश की लेकिन वो जीत नहीं पाईं। मैच के अंत में बियांका ब्लेयर ने लैडर के ऊपर बेली को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर चित कर दिया। इसके बाद बेली ने आसानी से हार मान ली।What a way to kick off @WWE #HIAC as @BiancaBelairWWE retains her #SmackDown #WomensTitle inside Hell in a Cell! pic.twitter.com/UHChV6H8qh— WWE Network (@WWENetwork) June 21, 2021ये भी पढ़ें:-3 कारणों से WWE में द न्यू डे को हर्ट बिजनेस ग्रुप को जॉइन कर लेना चाहिए और 2 ऐसा क्यों नहीं होना चाहिएबियांका ब्लेयर ने एक फिर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। बेली के साथ अब उनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी। बेली के पास भी चैंपियनशिप पाने का ये अंतिम मौका था।That was a war, and @BiancaBelairWWE SURVIVED! #HIAC pic.twitter.com/qz3Kit2U2e— WWE (@WWE) June 21, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!